मुख्यमंत्री ने जू-सफारी का किया अवलोकन

Updated at : 01 Jan 2017 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जू-सफारी  का किया अवलोकन

राजगीर में जू-सफारी पार्क का अवलोकन करते सीएम नीतीश कुमार. राजगीर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को राजगीर में मृग विहार के अंदर प्रस्तावित जू-सफारी पार्क का अवलोकन करने पहुंचे. यह मृग विहार राजगीर जंगल व सोना गिरि पहाड़ी के तलहटी में 250 हेक्टेयर वन क्षेत्र में फैला है. हालांकि मुख्यमंत्री प्रस्तावित जू-सफारी पार्क का […]

विज्ञापन

राजगीर में जू-सफारी पार्क का अवलोकन करते सीएम नीतीश कुमार.

राजगीर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को राजगीर में मृग विहार के अंदर प्रस्तावित जू-सफारी पार्क का अवलोकन करने पहुंचे. यह मृग विहार राजगीर जंगल व सोना गिरि पहाड़ी के तलहटी में 250 हेक्टेयर वन क्षेत्र में फैला है. हालांकि मुख्यमंत्री प्रस्तावित जू-सफारी पार्क का शिलान्यास नहीं कर सके. बताया जाता है कि अभी खरमास का समय होने से मुख्यमंत्री ने शिलान्यास कार्यक्रम को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है. अब पार्क के शिलान्यास का कार्यक्रम नववर्ष में 17 तारीख को तय किया गया है. इस दौरान उन्होंने मृग विहार के चारों ओर अवलोकन किया. उन्होंने वाहन से ही पूरे जंगली क्षेत्र को देखा तथा हर जोन के बारे में जानकारी प्राप्त की. सीएम ने वाच टावर पर
मुख्यमंत्री ने जू-सफारी…
चढ़ कर जंगल की सुंदरता को निहारा. उन्होंने साथ रहे डीएफओ रणविजय सिंह से मृग विहार के क्षेत्र को और बढ़ाने तथा बाउंड्री कराने का निर्देश दिया. इस संबंध में उन्होंने कहा कि मृग विहार के अंदर 191 हेक्टेयर में सफारी पार्क का निर्माण किया जाना है, जिसमें 20-20 हेक्टेयर में फैले 5 सफारी जोन होंगे. इसमें हर्बल सफारी जोन, भालू सफारी जोन, तेंदूआ सफारी जोन, बाघ सफारी जोन व शेर सफारी जोन होगा. इसके अलावा इसमें पार्किंग, रिसेप्शन, वाटर वर्ल्ड अभ्यारण्य, मैनेजमेंट जोन, लैडस्कोप जोन का भी निर्माण कराया जायेगा. सीएम मृग विहार से निकलकर जेढीयन मार्ग में अमझर बाग तक भी गये. घने जंगल और बड़े-बड़े चट्टानों से वर्षों से बंद पड़े इस मार्ग का जीर्णोद्धार भी उन्होंने ही करवाया था. इसी मार्ग से भगवान बुद्ध राजगीर से बोधगया पैदल आया-जाया करते थे. इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार, राजगीर विधायक रवि ज्योति कुमार, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, प्रधान सचिव पर्यावरण एवं वन विभाग विवेक सिंह, सीसीएफ डीके शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्र, मनीष वर्मा, जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम, एसपी कुमार आशिष, डीएफओ रणविजय सिंह, राजगीर एसडीओ लाल ज्योतिनाथ साहदेव, डीएसपी संजय कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी लाल बाबू आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन