दहपर में बोलेरो ने छात्र को रौंदा, हुई मौत

मृतक उच्च विद्यालय दहपर का था छात्र परिभ्रमण पर गया था छात्रों का समूह बिहारशरीफ-एकंगरसराय मार्ग पर हुआ हादसा बिहारशरीफ/नूरसराय.नूरसराय थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ-एकंगरसराय मार्ग पर स्थित दहपर में गुरुवार की देर रात्रि करीब नौ बजे बोलेरो के रौद देने से एक छात्र की मौत हो गयी. मृतक छात्र की पहचान दहपर निवासी संजय शर्मा […]
मृतक उच्च विद्यालय दहपर का था छात्र
परिभ्रमण पर गया था छात्रों का समूह
बिहारशरीफ-एकंगरसराय मार्ग पर हुआ हादसा
बिहारशरीफ/नूरसराय.नूरसराय थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ-एकंगरसराय मार्ग पर स्थित दहपर में गुरुवार की देर रात्रि करीब नौ बजे बोलेरो के रौद देने से एक छात्र की मौत हो गयी. मृतक छात्र की पहचान दहपर निवासी संजय शर्मा के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है.
वह उच्च विद्यालय दहपर में पढ़ता था. बताया जाता है कि उच्च विद्यालय दहपर के छात्र छात्राएं गुरुवार को विद्यालय की ओर से परिभ्रमण पर बोध गया गये थे. रात्रि के करीब नौ बजे सभी छात्र दहपर पर पहुंचे थे. बस से उतर कर कुछ छा? सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान बिहारशरीफ की ओर से आ रही बोलेरो कुहासे के कारण सड़क किनारे खड़े छात्रों के करीब आ गयी़ बोलेरो के सटते ही सड़क किनारे खड़े छात्र उत्तेजित हो गये और बोलेरो के चालक के साथ मारपीट करने लगे तथा वाहन को नुकसान पहुंचाने लगे. छात्रों की नाराजगी से बचने के लिए चालक बोलेरो लेकर भागने लगा. इसी दौरान वाहन के धक्के से छात्र अभिषेक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी छात्र को पुलिस की गश्ती दल ने इलाज के लिए आनन फानन में सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया.
पटना ले जाने के क्रम में ही जख्मी छात्र की रास्ते में ही मौत हो गई. नूरसराय के थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि मृतक छात्र के परिजन द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार किया गया है. परिजनों को लाख समझाने के बाद भी वे टस से मस नहीं हुए. परिजनों का कहना था कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद उनके पुत्र के शव को क्षत-विक्षत पास्टमार्टम करते वक्त कर दिया जायेगा. परिजनों के इनकार के बाद शव को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




