मेडिकल कॉलेज में आइपीडी सेवा शुरू होगी, सहूलियत

Updated at : 30 Dec 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में आइपीडी सेवा शुरू होगी, सहूलियत

बिहारशरीफ : स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन गुरुवार को सदर अस्पताल पहुंचे. प्रधान सचिव ने इस दौरान सदर अस्पताल का निरीक्षण किया.अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और चिकित्सा व्यवस्था का गहन रूप से जायजा लिया. प्रधान सचिव श्री महाजन ने सदर अस्पताल के आईपीडी(इमरजेंसी सेवा),ओपीडी,पेडियाट्रिक वार्ड, डायलिसिस वार्ड,एसएनसीयू ,प्रसव कक्ष समेत […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन गुरुवार को सदर अस्पताल पहुंचे. प्रधान सचिव ने इस दौरान सदर अस्पताल का निरीक्षण किया.अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और चिकित्सा व्यवस्था का गहन रूप से जायजा लिया.
प्रधान सचिव श्री महाजन ने सदर अस्पताल के आईपीडी(इमरजेंसी सेवा),ओपीडी,पेडियाट्रिक वार्ड, डायलिसिस वार्ड,एसएनसीयू ,प्रसव कक्ष समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण कर उसका जायजा लिया. सदर अस्पताल के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव महाजन ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक कक्ष में पावापुरी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य,अधीक्षक,सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के साथ बैठक की. इस दौरान प्रधान सचिव महाजन ने मेडिकल कॉलेज में आईपीडी (इमरजेंसी सेवा )चालू करने की दिशा में पहल की. इस सेवा को मरीजों को उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य व अधीक्षक के साथ बातचीत की. बैठक के बाद महाजन ने पत्रकारों को बताया कि पावापुरी मेडिकल कॉलेज,पावापुरी में आइपीडी सेवा चालू करने की दिशा में पहल की जा रही है. कोशिश की जा रही है कि मरीजों को इसकी सेवा निकट भविष्य में उपलब्ध करायी जाय.
इस दिशा में ठोस कदम उठाया जा रहा है. सरकार व विभाग निरंतर मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए कदम उठाने में लगी है. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेवा को चालू करने के बारे में बताया कि इस दिशा में भी पहल की जा रही है.
इसके लिए भी ठोस कदम उठाये जा रहे हैं. इस अवसर पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ फुलेश्वर झा,राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश पांडेय,मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.जेके दास,अधीक्षक डॉ ज्ञानभूषण,अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ललित मोहन प्रसाद,सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शैलेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन