स्कूलों में सुधारे व्यवस्था: डीएम

Updated at : 07 Dec 2016 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों में सुधारे व्यवस्था: डीएम

कार्रवाई. कोताही बरतने वाले 19 प्रधानाध्यापक नपे बच्चों की उपस्थिति कम से कम 75 फीसदी हो आगामी सेशन के लिए किताबों की सूची भेजें बिहारशरीफ : सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें. निरीक्षण में एमडीएम सहित गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई-लिखाई पर भी जोर होना चाहिए. उक्त बातें […]

विज्ञापन

कार्रवाई. कोताही बरतने वाले 19 प्रधानाध्यापक नपे

बच्चों की उपस्थिति कम से कम 75 फीसदी हो
आगामी सेशन के लिए किताबों की सूची भेजें
बिहारशरीफ : सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें. निरीक्षण में एमडीएम सहित गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई-लिखाई पर भी जोर होना चाहिए. उक्त बातें जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम ने शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक में कही. उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण के क्रम में विद्यालयों में बच्चों की संख्या कम पायी जा रही है, जो कि चिंता का विषय है. बीइओ सुनिश्चित करें कि बच्चों की वास्तविक उपस्थिति कम से कम 75 प्रतिशत हो. तीन निरीक्षणों में अगर 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति पायी गयी तो हेडमास्टर पर कार्रवाई की जायेगी.
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के आवासन,भोजन एवं पढ़ाई-लिखाई में किसी भी तरह की कमी नहीं होने चाहिए. बीइओ प्रत्येक महीचहारदीवारी का निर्माण नहीं होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की एवं डीपीओ व इंजीनियर को जाकर स्थिति की जाने के कम से कम दो निरीक्षण कस्तूरबा विद्यालयों का करेंगे. सिलाव एवं परबलपुर में कस्तूरबा विद्यालय में अब तक च करने व चहारदीवारी निर्माण को सुनिश्चित कराने को कहा.
हिलसा में क्षतिग्रस्त चहारदीवारी को भी वर्तमान में बैरिकेटिंग कर बाद में मरम्मत की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. कार्य में उदासीनता की वजह से परबलपुर,नूरसराय एवं अस्थावां के बीइओ का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. साथ ही परबलपुर बीइओ के विरुद्ध प्रपत्र क गठित करने को भी कहा गया है. बैठक में जिलाधिकारी को बताया गया कि सभी वर्गों के लिए पाठ्यपुस्तक प्राप्त हुए थे, जिसे स्कूलों में वितरित कर दिया गया है. वर्ष 2016-17 में कुल 380341 पुस्तकें आयी थी. जिलाधिकारी ने सभी बीइओ को टास्क दिया कि बच्चों को वे पुस्तकें मिली इसे सुनिश्चित कर प्रतिवेदित करें.
आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए अभी ही पाठ्य पुस्तक की मांग विभाग को भेज दें. विद्यालय भवन एवं अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण में कोताही बरतने वाले 19 प्रधानाध्यापकों पर अब तक एफआइआर की जा चुकी है. दो से राशि की रिकवरी भी हुई है. डीएम ने सभी बीइओ को कहा कि जिन-जिन प्रधानाध्यापकों ने राशि लेकर अब तक भी भवनि नर्माण पूर्ण नहंी कराया है उन पर एफआइआर करें नहीं तो बीइओ पर एफआइआर किया जायेगा. जहां द्वितीय किस्त की राशि देनी है वहां जल्दी भेजे.
जिन मामलों में भवन निर्माण संभव नहीं है वैसी राशि को सरकार को वापस कर दें. विद्यालयों में चल रहे सभी प्रकार की गतिविधियों को मानक के अनुरूप संचालित करने की जिम्मेवारी विभागीय पदाधिकारी की है, इसे गंभीरता से पूरा करें. विद्यालय समय से खुले और समय पर ही बंद हों. बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर प्राथमिकता दें. जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शिक्षकों की नियमानुकूल मिलने वाली सभी तरह के प्रोमोशन एवं सेवांत लाभ आदि को समय पर पूरा करें. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश चंद्र सिंह, डीपीओ सुरेंद्र कुमार, सभी बीइओ, साधनसेवी एवं शिक्षा विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन