मजदूरों की हो रही हकमारी: संगठन आयुध निर्माणी के कर्मी ने मनाया मांग सप्ताह

राजगीर : आयुध निर्माणी नालंदा मजदूर संघ के नेतृत्व में भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के अहृवान पर मांग सप्ताह मनाया गया. आयुध निर्माणी की मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए संघ से जुड़े मजदूरों ने अपनी ग्यारह मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए सातवें वेतन पर कमिशन के विसंगतियों को दूर करने,न्यूनतम […]
राजगीर : आयुध निर्माणी नालंदा मजदूर संघ के नेतृत्व में भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के अहृवान पर मांग सप्ताह मनाया गया. आयुध निर्माणी की मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए संघ से जुड़े मजदूरों ने अपनी ग्यारह मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए सातवें वेतन पर कमिशन के विसंगतियों को दूर करने,न्यूनतम वेतन फिटमेंट फर्मूला 2:57 को दूर कर 3:42 लागू करने एनपीएस को बंद कर पुराना पेंशन लागू करने,वार्षिक वृद्धि दर तीन प्रतिशत के बजाय पांच प्रतिशत करने,रक्षा क्षेत्र व रेलवे में एफडीआइ बंद करने व इनकम टैक्स का सिलिंग बढ़ाकर आठ लाख रुपये करने आदि की मांग की. संघ के अध्यक्ष साजन कुमार ने बताया कि सोमवार से शुरू हुए यह प्रदर्शन नौ दिसंबर तक चलेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों की हकमारी कर रही है.
हमारा संगठन अपनी मांगों के लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज हमेशा बुलंद करती रहेगी. इस मौके पर महामंत्री विमल कुमार, संगठन महामंत्री रंधीर कुमार, संगठन मंत्री पंकज पंडित, प्रचार प्रभारी रोहित राय, कन्हैया कुमार, प्रेमचंद कुमार, आशिश मांझी, अनील कुमार, संतोष कुमार, मनीष कुमार, प्रभात कुमार, अरबिंद कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




