घटना को सुनियोजित तरीके से दिया अंजाम
Updated at : 01 Dec 2016 4:57 AM (IST)
विज्ञापन

घटना. मुखिया व उसके सहायक को लगी तीन-तीन गोलियां, परिजनों को सुरक्षा की मांग बिहारशरीफ/नूरसराय : नूरसराय रेलवे क्रॉसिंग के पास नीरपुर पंचायत के मुखिया शिवेन्द्र कुमार व उनके सहायक अशोक की गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर लिया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर […]
विज्ञापन
घटना. मुखिया व उसके सहायक को लगी तीन-तीन गोलियां, परिजनों को सुरक्षा की मांग
बिहारशरीफ/नूरसराय : नूरसराय रेलवे क्रॉसिंग के पास नीरपुर पंचायत के मुखिया शिवेन्द्र कुमार व उनके सहायक अशोक की गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर लिया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ लाया गया है. अपराधियों ने शिवेन्द्र मुखिया व उनके सहायक अशोक कुमार को तीन तीन गोली मारी है. गोली मुखिया के सिर व कंधे में लगी है. जबकि उनके सहायक को कंधे व पेट पीठ में गोली लगी है. अपराधियों ने शिवेन्द्र मुखिया को उनकी बोलेरो गाड़ी में सीट पर ही गोली मारी थी. शिवेन्द्र मुखिया की मौत गाड़ी में हो गयी थी.
जबकि उनके सहायक अशोक कुमार को भागने के क्रम में अपराधियों ने गोली मार थी. गोली लगने से सहायक अशोक कुमार मुखिया के वाहन से थोड़ी दूर गिरा पड़ा था. उसे आनन फानन में नूरसराय पीएचसी में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शिवेन्द्र मुखिया के बोलेरो का चालक बुधौल गांव निवासी अखिलेश कुमार किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा. पुलिस चालक से घटना की जानकारी प्राप्त करने में जुटी है. इस घटना से चालक अखिलेश कुमार की मनोस्थिति खराब हो गयी है. वह फिलहाल कुछ बताने की स्थिति में नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




