मुखिया की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Updated at : 01 Dec 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

नूरसराय : नीरपुर पंचायत के मुखिया शिवेंद्र कुमार की रेलवे क्रॉसिंग के पास गोली मारकर हत्या के बाद मृतक की पत्नी प्रवीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था. छह बच्चों की मां प्रवीला देवी पति की निर्मम हत्या से बदहवास थी. वह अपने बच्चों के साथ आनन-फानन में घटनास्थल रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची. पति […]

विज्ञापन

नूरसराय : नीरपुर पंचायत के मुखिया शिवेंद्र कुमार की रेलवे क्रॉसिंग के पास गोली मारकर हत्या के बाद मृतक की पत्नी प्रवीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था. छह बच्चों की मां प्रवीला देवी पति की निर्मम हत्या से बदहवास थी. वह अपने बच्चों के साथ आनन-फानन में घटनास्थल रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची.

पति का शव देवी प्रवीला देवी गश्त खाकर गिर पड़ी. होश में आने के बाद वह बदहवास होकर रोने लगी. आंसूओं के बीच बिलखते हुए प्रवीला देवी के रूंधे गले से आवाज निकलती है ऑपरेशन में इतना सेववा करलियो हो रजवा,एको सुखवा न भोगलियो हो रजवा. मुखिया शिवेन्द्र कुमार को गले में थाइरॉयड की बीमारी थी. जिसका ऑपरेशन उन्होंने वेल्लाैर जाकर करीब दो महीने पहले करायी थी. ऑपरेशन के दौरान प्रवीला देवी अपने पति के साथ थी.
वहॉ उसने पति की कई दिनों तक सेवा की थी. प्रवीला देवी के इस करूण क्रंदन से घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो जाती है. वहां मौजूद लोगों को मुखिया शिवेन्द्र कुमार द्वारा वेल्लौर जाकर गले का ऑपरेशन कराने की याद ताजा हो जाती है. प्रवीला देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी. परिवार के लोग व गांव की महिलाएं प्रवीला देवी को ढंढ़स बंधाने में जुटी थी. छह संतानों के पिता शिवेन्द्र मुखिया को पांच पुत्री एवं एक पुत्र है. उनकी पुत्रियों में सीमा कुमारी 27 वर्ष, मिनता कुमारी 25 वर्ष, निशु कुमारी 24 वर्ष, इन तीनों की शादी हो चुकी है. अन्य बेटियों में बेबी कुमारी 20 वर्ष, झुन्नी कुमारी 15 वर्ष एवं इकलौता पुत्र अभिषेक कुमार 18 वर्ष है. शिवेन्द्र मुखिया अपनी पुत्री बेबी कुमारी की शादी इस वर्ष करने की तैयारी में थे. इसके लिए वे योग्य लड़के की तलाश कर रहे थे.
काहे ला मुखिया बनलऊ जी पापा जी- घटना के बाद मृतक शिवेंद्र मुखिया की बड़ी पुत्री सीमा कुमारी बेहाल थी. वह कभी बदहवाश होकर रोती तो कभी अपनी मां प्रवीला देवी को संभालती. दुख की इस घड़ी में सीमा अपनी अलग छोटी बहनों का भी ख्याल रख रही थी. पिता की हत्या, मां की बेहोशी देख सीमा पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो. वह बिलखते हुए टूटे दिल कहती है कि काहेला मुखिया बनलऊ हो पापा जी, हमनी के ऐटे दि नमा देखे के हलोजी
पापा जी. हमर दो बहिनी व एगो भईवा के छोड़ के चल गेलू जी पापा जी. अब हमर बहिनी और भईवा को शादिया कौन करैतई जी पापा जी. मृतक शिवेन्द्र मुखिया की बेटी सीमा के इस तरह से रोने से भीड़ में शामिल लोगों का कलेजा फटा जा रहा था. घटनास्थल पर इस प्रकार की चीख-पुकार व करूण क्रंदन से माहौल पूरी तरह गमहीन हो गया था. वहां मौजूद सैकड़ो लोगों की आंखें नम थी और सभी इस दोहरे हत्याकांड से पूरी तरह गम में डूबे थे.
2001 में – पहली बार नीरपुर पंचायत के मुखिया बने .
2006 में- नीरपुर पंचायत मुखिया का सीट रिजर्व हो गया.
2010 में- शिवेन्द्र की पत्नी प्रवीला देवी रहुई पि›मी से जिप सदस्य बनी.
2016 में- शिवेन्द्र कुमार से नीरपुर पंचायत के मुखिया बने.
डेढ़ माह पूर्व- शिवेन्द्र कुमार नूरसराय प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बने .
मुखिया बनने से पूर्व- मुखिया बनने से पूर्व शिवेन्द्र नीरपुर पैक्स के अध्यक्ष थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन