लोजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता. लोजपा का स्थापना दिवस मनाया गया

Updated at : 29 Nov 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
लोजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता.  लोजपा का स्थापना दिवस मनाया गया

बिहारशरीफ : सोमवार को स्थानीय बिहार क्लब में लोकजनशक्ति का स्थापना समारोह मनाया गया.जिलाध्यक्ष राजू पासवान ने कहा कि लोजपा गरीबों व असहाय मजदूर वर्गो की हितों की रक्षा करने वाली पार्टी है. जनता की समस्या को पार्टी हमेशा आवाज बनने का काम करती है. यही कारण है कि कम समय में पार्टी का विस्तार […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : सोमवार को स्थानीय बिहार क्लब में लोकजनशक्ति का स्थापना समारोह मनाया गया.जिलाध्यक्ष राजू पासवान ने कहा कि लोजपा गरीबों व असहाय मजदूर वर्गो की हितों की रक्षा करने वाली पार्टी है. जनता की समस्या को पार्टी हमेशा आवाज बनने का काम करती है. यही कारण है कि कम समय में पार्टी का विस्तार करके सदस्यों की फौज बनाने में सफलता मिली है. पार्टी के प्रवक्ता रामकेश्वर प्रसाद पप्पू ने कहा कि लोजपा का 15 वां स्थापना समारोह मनाया जा रहा है.

आज संकल्प लेने का समय आ गया है कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाये. संगठन में ही शक्ति है. उन्होंने कहा कि सूबे की महागंठबंधन की सरकार अपने विकास के लक्ष्य से भटक गयी है. यही कारण है कि जनता का कोई काम नहीं रहा है. सिर्फ भेदभाव करके लोगों को लाली पोप दिखाया जा रहा है. जो हालत बन रहे है उससे लगता है कि बिहार में विधानसभा का पुन: चुनाव हो सकता है. इसके लिए कार्यकर्ता तैयार रहें. नगर अध्यक्ष छोटे लाल यादव ने कहा कि नोटबंदी देश हित में लिया गया फैसला है इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. वही लोग हल्ला कर रहे है जिसके पास काला धन है या फिर काले धन वाले के पोषक है.

इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन