घबराएं नहीं, सहयोग करें: एसपी

Updated at : 14 Nov 2016 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
घबराएं नहीं, सहयोग करें: एसपी

परेशानी. सभी एक्सचेंज की जगहों पर सुरक्षा बलों की नियुक्ति बिहारशरीफ में बैंक के आगे लगी भीड़ शेखपुरा में एटीएम पर तैनात सुरक्षाबल. राशि बदलने के लिए उमड़ी भीड़. दो हजार का नोट दिखातीं छात्राएं. बिहारशरीफ : पिछले तीन दिनों से बैंको व एटीएम में लगी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस लगातार जुटी है. […]

विज्ञापन

परेशानी. सभी एक्सचेंज की जगहों पर सुरक्षा बलों की नियुक्ति

बिहारशरीफ में बैंक के आगे लगी भीड़ शेखपुरा में एटीएम पर तैनात सुरक्षाबल.
राशि बदलने के लिए उमड़ी भीड़.
दो हजार का नोट दिखातीं छात्राएं.
बिहारशरीफ : पिछले तीन दिनों से बैंको व एटीएम में लगी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस लगातार जुटी है. सुबह 6 बजे से ही बिहारशरीफ़ के कई मोहल्ले में लोग बैंक के सामने बैठे हुए दिखे. इधर पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने भी सभी बैंकों, डाकघर तथा एटीएम का निरीक्षण किया तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति व सुरक्षा के इंतिज़ाम का जायजा लिया. उन्होने बैंक, डाकघर तथा एटीएम की सुरक्षा को लेकर जिले के सभी थानेदार को सतर्क रहने का निर्देश दिया.
इस संबंध में ग्राहकों में कोई गलतफहमी न रहे इसके लिए एसपी ने लोगों से अपील की है कि पैनिक न फैलाएं,आराम से लाइन में लगकर रुपया जमा करें. एक दूसरे का सहयोग करें.कुछ दिनों की बात है,सब ठीक हो जाएगा.एसपी ने कहा कि जिन बैंक के जिस ग्राहक का खाता है, उसके लिए राशि जमा करने की कोई सीमा नहीं है. लेकिन जिस खातेदार का खाता आधार तथा पैन नंबर से लिंक नहीं है उनके लिए बैंक में पैसा जमा करने की सीमा 50 हजार रुपये ही है. एसपी ने बताया कि अगर दूसरे के खाते में पैसा जमा करना है तो इसके लिए जिसके खाते में पैसा जमा हो रहा है व जो उसके खाते में अपना पैसा जमा कर रहा है दोनों आइडी प्रूफ बैंक में देना होगा.
एसपी ने बताया कि पैसे की कमी किसी को न रहे इसके लिए 24 नवंबर तक एक दिन में दस हजार तथा पूरे सप्ताह में 20 हजार रुपए तक की निकासी खातेदार कर सकता है. वहीं नन कैश मनी ट्रांसफर पूर्व की तरह होता रहेगा. उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रपत्र में जरूरी सूचना भरकर एवं आइडी प्रूफ के साथ एक दिन में 4 हजार रुपए बैंक या डाकघर से 5 सौ या एक हजार के नोट का एक्सचेंज कर सकते हैं.
वहीं 18 नवंबर तक एटीएम से प्रतिदिन उपभोक्ता 2 हजार व 19 नवंबर से 4 हजार रुपए निकाल सकते हैं. उन्होंने बताया कि जिनके पास हजार-पांच सौ का नोट है वह 30 दिसंबर तक बैंक से उसे बदल सकते हैं. उसके बाद 31 मार्च तक आरबीआई से बचे रुपए को एक्सचेंज कराना होगा.आम लोगों से अपील है कि व्यवस्था ठीक रहे इसके लिए सहयोग करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन