बिजली के उपभोक्ता बिल में जमा कर सकते हैं बैन नोट
Updated at : 11 Nov 2016 12:43 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने अपने उपभोक्ताओं को पांच सौ व एक हजार के पुराने नोट जमा करने का ऑप्शन दिया है. इससे बिजली के उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है. कार्यपालक अभियंता जय शंकर शहनी ने बताया कि बिजली के उपभोक्ता शुक्रवार को अपने बिजली बिल का भुगतान पांच […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने अपने उपभोक्ताओं को पांच सौ व एक हजार के पुराने नोट जमा करने का ऑप्शन दिया है. इससे बिजली के उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है. कार्यपालक अभियंता जय शंकर शहनी ने बताया कि बिजली के उपभोक्ता शुक्रवार को अपने बिजली बिल का भुगतान पांच सौ व एक हजार के नोटों से कर सकते हैं. इसके लिए उपभोक्ताओं को एक फार्म भरना होगा, जिसमें बैंक खाता, बैंक का नाम, आइडी प्रूफ आदि देना होगा.
उन्होंने बताया कि फिलहाल यह सुविधा केवल एक दिन शुक्रवार के लिए है. उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




