राजबल्लभ ने कोर्ट में किया सरेंडर
Updated at : 10 Nov 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला कोर्ट में सरेंडर करने जाते राजबल्लभ प्रसाद. बिहारशरीफ : सुप्रीम कोर्ट से जमानत सस्पेंड होने के बाद नाबालिग छात्रा दुष्कर्म कांड के आरोपित नवादा विधायक राजबल्लभ प्रसाद बुधवार को जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल प्रथम एडीजे शशिभूषण सिंह के कोर्ट में समर्पण कर दिया. इस दौरान कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था […]
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
कोर्ट में सरेंडर करने जाते राजबल्लभ प्रसाद.
बिहारशरीफ : सुप्रीम कोर्ट से जमानत सस्पेंड होने के बाद नाबालिग छात्रा दुष्कर्म कांड के आरोपित नवादा विधायक राजबल्लभ प्रसाद बुधवार को जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल प्रथम एडीजे शशिभूषण सिंह के कोर्ट में समर्पण कर दिया. इस दौरान कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था सख्त थी. सुप्रीम कोर्ट ने आठ नवंबर को आरोपित विधायक की जमानत सस्पेंड कर 15 दिनों तक न्यायिक हिरासत में जेल जाने का आदेश दिया था. राजबल्लभ ने कहा कि वह कोर्ट और कानून के हर आदेश का पालन करेंगे.
वरीय अधिवक्ता वीरेन कुमार, कमलेश कुमार व कनीय वीरमणी कुमार ने साक्ष्य परीक्षण के लिए आयी पीड़िता का परीक्षण किया. पीड़िता का परीक्षण व कांट्राडिक्शन सितंबर माह में ही अभियोजन पक्ष के जितेंद्र कुमार व स्पेशल पीपी सोमेश्वर दयाल तथा मो. कैसर इमाम ने किया था. 29 सितंबर के बाद 40 दिनों बाद बुधवार को पीड़िता का पुन: परीक्षण शुरू किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




