ट्रैक्टर के धक्के से पिता की मौत, बेटा जख्मी

सिलाव : नानंद गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे पिता व पुत्र बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गये. हादसे में पिता की मौत, जहां घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के श्रीधर बिगहा गांव निवासी अर्जुन सिंह व उनके […]
सिलाव : नानंद गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे पिता व पुत्र बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गये. हादसे में पिता की मौत, जहां घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के श्रीधर बिगहा गांव निवासी अर्जुन सिंह व उनके पुत्र गणेश कुमार नानंद गांव से सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर पैदल ही घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदा ट्रैक्टर बाप बेटे को टक्कर मारते हुए फरार हो गया.
इस हादसे में 50 वर्षीय अर्जुन सिंह की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि उनका 14 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल बेटे गणेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया है. सिलाव के थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि फरार ट्रैक्टर व उसके चालक की खोजबीन की जा रही है. इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के बाद थोड़ी देर के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट जाने से सड़क जाम हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




