भूमि विवाद में चली गोली, एक घायल

परबलपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के अलांवा ग्राम में मंगलवार की शाम जमीन विवाद में गोली चली जिसमें एक युवक घायल हो गया है. घायल को बिहारशरीफ इलाज के लिए भेजा गया, परन्तु डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया है. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि इस संबंध में घायल अजय […]
परबलपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के अलांवा ग्राम में मंगलवार की शाम जमीन विवाद में गोली चली जिसमें एक युवक घायल हो गया है. घायल को बिहारशरीफ इलाज के लिए भेजा गया, परन्तु डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया है. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि इस संबंध में घायल अजय कुमार ने अपने बयान में कहा है
कि घर में गाय दूहने के दौरान जान मारने की नियम से मिथलेश यादव, शैलेश यादव, संजू यादव, संटू यादव, भूषण यादव, महेन्द्र यादव, राजेंद्र यादव, गुडडू यादव, विजय यादव, राजू यादव, आदि ने लाठी डंडे से मारकर दोनों हाथ एवं एक दायां जांघ तोड़ दिया और इस दौरान मिथलेश व शैलेन्द्र ने गोली पैर में मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. आरोपित भूषण यादव व महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 136/13 दर्ज कर 147, 148, 149, 341, 323, 325, 307 धारा लगा दिया गया है. अन्य आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




