चोरी की चार भैंसों के साथ चार चोर धराये
Updated at : 09 Nov 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

चोरों के पास से एक पिकअप वैन, एक देसी कट्टा, दो कारतूस बरामद, नालंदा व नूरसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज बिहारशरीफ/नूरसराय : नूरसराय प्रखंड क्षेत्र के मिरचाईगंज गांव से पांच भैंस चुराकर भाग रहे चार चोरों को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने धर दबोचा. चोरी किये गये भैंस को चोर गांव के बाहर बरगद […]
विज्ञापन
चोरों के पास से एक पिकअप वैन, एक देसी कट्टा, दो कारतूस बरामद, नालंदा व नूरसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज
बिहारशरीफ/नूरसराय : नूरसराय प्रखंड क्षेत्र के मिरचाईगंज गांव से पांच भैंस चुराकर भाग रहे चार चोरों को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने धर दबोचा. चोरी किये गये भैंस को चोर गांव के बाहर बरगद के पेड़ के समीप पिकअप वैन पर लाद रहे थे. इसी दौरान गांव के दूसरे बथानी में बंधी भैंस आवाज देने लगी. भैंस की आवाज सुनकर गांव के रमन यादव जाग गये और बथानी (जानवरों को बांधने वाली जगह) में जाकर देखा तो उनके सभी पांच भैंस नहीं थी. इसके बाद रमन यादव चोर चोर कह हल्ला करने लगे.
हल्ला सुनकर ग्रामीण जाग गये और सभी मिलकर गायब भैंस खोजबीन करने लगे. ग्रामीणों को आता देख चोर उन पर फायरिंग करने लगे. इस दौरान चुरायी गयी भैंस को वहीं छोड़ भागने लगे. गांव के चौकीदार के साथ ग्रामीण चोरों को खदेड़ने लगे. इसी दौरान हल्ला सुन कर पास में स्थित तियारी गांव के ग्रामीण भी जाग गये और पिकअप वैन को पकड़ लिया. एक चोर भी पकड़ा गया. ग्रामीणों ने उस चोर से कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो उसने इस घटना में और चोर के शामिल होने की जानकारी मिली. अन्य चोर गाड़ी छोड़ कर भाग रहे थे.
ग्रामीणों ने खदेड़ कर दो चोरों को पकड़ लिया. पकड़े गये चोरों के पास मोबाइल बरामद हुआ और उस चोर ने इस घटना में एक अन्य चोर के होने की बात स्वीकार की. ग्रामीणों ने चोरों से बरामद मोबाइल से फरार चोर को फोन किया और उसे नाटकिय ढंग से नारी मोड़ के पास से धर दबोचा. पकड़े गये सभी चारों चोरों को ग्रामीणों ने नूरसराय थाना पुलिस को सुपूर्द कर दिया. एसडीपीओ विधि व्यवस्था विजय कुमार ने इस संबंध में अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर घटना की सारी जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि चार मवेशी चोरों को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार मवेशी चोरों में थरथरी थाना क्षेत्र के रूपन बिगहा निवासी अशोक प्रसाद के पुत्र संतोष कुमार, थरथरी थाना क्षेत्र के झूलन बिगहा निवासी बिजेंद्र प्रसाद के पुत्र सुबोध कुमार, थरथरी के रूपन बिगहा गांव निवासी स्व. धनेश्वर प्रसाद के पुत्र विपिन कुमार एवं थरथरी थाना क्षेत्र के छोटुचक निवासी बीरेंद्र सिंह का पुत्र भैरो सिंह शामिल हैं. गिरफ्तार चोरों से एक बिना नंबर का पिकअप वैन, चोरी की चार भैंस, एक देसी कट्टा एवं दो कारतूस बरामद किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में नालंदा थाना कांड संख्या 124/16 एवं नूरसराय थाना में कांड संख्या 379/16 दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




