चार दिनों तक गूंजते रहे छठ मइया के गीत

Updated at : 08 Nov 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
चार दिनों तक गूंजते रहे छठ मइया के गीत

बिहारसरीफ : आस्था के महापर्व में गांव से लेकर शहर तक चार दिनों तक सभी लोग पूजा में डूबे रहे. जिले के नदी से लेकर तालाबों पर अर्घ देने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं की ओर से छठ पर्व पर व्रत करने वाले लोगों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया़. […]

विज्ञापन

बिहारसरीफ : आस्था के महापर्व में गांव से लेकर शहर तक चार दिनों तक सभी लोग पूजा में डूबे रहे. जिले के नदी से लेकर तालाबों पर अर्घ देने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं की ओर से छठ पर्व पर व्रत करने वाले लोगों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया़.

जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता के दारा भी पूजा सामग्री का वितरण किया गया. वार्ड संख्या 46 के पार्षद पवन कुमार उनकी पत्नी के दारा पूजा सामग्री की व्रती को भेंट किया.

इसी प्रकार वाड संख्या 21 के संतोष पासवान उफ गुलमनी पासवान ने भी पूजा सामग्री लोगों को भेंट किया. कई नदी घाट व अर्घ स्थान पर रात में रहने वाले लोगों के लिए जागरण का इंतजाम किया गया था. चार दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान में राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह अपने परिवार के साथ अपने गांव में पूजा किये. इसी प्रकार एमएलसी रीना यादव ने अपने घर में पूरे परिवार के साथ मिलकर पूजा की.

परबलपुर. प्रखंड के दर्जन भर नदी-तालाबों में छठव्रतियों ने भगवान भाष्कर को अर्घ्य प्रदान कर पूजा-अर्चना की. सूर्य मंदिर गदायीचक, अलावां, शंकरडीह, सोनचरी आदि स्थानों पर लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली. पूजा के दौरान किसी प्रकार की अशांति न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद दिखी. इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में छठव्रतियों की संख्या में काफी वृद्धि देखने को मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन