अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

Updated at : 04 Nov 2016 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

हादसा. चिकसौरा थाने के हुराड़ी गांव की घटना, आक्रोश पति, देवर समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज हिलसा : आशिक पति का एक विधवा महिला के साथ चल रहे अवैध संबंध के दीवार बन रही पत्नी को गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को ठिकाना लगा दिया. घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुराड़ी गांव का […]

विज्ञापन

हादसा. चिकसौरा थाने के हुराड़ी गांव की घटना, आक्रोश

पति, देवर समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज
हिलसा : आशिक पति का एक विधवा महिला के साथ चल रहे अवैध संबंध के दीवार बन रही पत्नी को गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को ठिकाना लगा दिया. घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुराड़ी गांव का है. इस संबंध में मृतका के पिता द्वारा थाना में मृतका के पति,देवर व विधवा महिला को नामजद बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बताया जाता है कि चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुराड़ी गांव निवासी जयपाल यादव के पुत्र सदन यादव बुधवार को दोपहर में शराब के नशे में आया और अपने पत्नी पर पिस्तौल तानते हुए कहा कि बताओ तुम्हें मारे या उसे इतना कहने के बाद पत्नी सुनैना देवी को गोली मार कर हत्या कर दिया.
लाश को अपने घर में दबाये रखा. लेकिन हत्या की खबर गांव में फैलने लगी. लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. देर शाम को लाश को गांव के कुछ दूरी पर ले जाकर जला दिया. उसके बाद भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी. देर रात घटना की सूचना मिली तो थानाध्यक्ष राजेश मालाकार उक्त गांव में पहुंच कर मामले की जांच करने में जुटे. घर से सभी लोग फरार थे. बताया जाता है कि पति सदर यादव का अवैध संबंध किसी विधवा के साथ चल रहा था.
जिसका विरोध पत्नी सुनैना देवी पूर्व से करते आ रही थी. बुधवार को सुनैना का विरोध करना उस समय महंगा पड़ गया जब योजनाबद्ध तरीके से शराब के नशे में घर आया और दीवार बन रही सुनैना को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया. गांव के ही लोग ने मृतका के मायके हिलसा थाना के मनपुरवा गांव निवासी उपेन्द्र यादव को घटना की जानकारी दिया गया. काफी खोजबीन के बाद लाश का पता नहीं चल सका तब जाकर मृतका के पिता उपेन्द्र यादव ने चिकसौरा थाना में मृतका के पति सदन यादव, देवर मदन यादव व विधवा महिला को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पुलिस मामले की छानबीन कर अभियुक्तों कि गिरफ्तारी को ले छापेमारी करने में जुटी है. मृतका के पिता उपेन्द्र यादव ने बताया कि तीन साल पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ पुत्री का शादी किया था. शादी के बाद पुत्री ने एक बच्चा का जन्म दिया था तथा उनने कहा किसी विधवा महिला से अवैध संबंध था. जिसको लेकर पूर्व से ही मारपीट करते आ रहा था. विरोध करने पर बार बार जान मारने की धमकी देता आ रहा था. जहां उस अवैध संबंध का विरोध कराना पुत्री को महंगा पड़ गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन