नोडल पदाधिकारी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे

बिहारशरीफ : जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए नोडल पदाधिकारी डॉक्टरों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित करायेंगे. ताकि समय पर जरूरतमंद लोगों को सुलभ तौर पर चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जा सके. इस कार्य को मूर्त्तरूप देने के लिए जिले में तीन नोडल पदाधिकारी बनाये गये हैं. सिविल सर्जन ने नोडल पदाधिकारियों […]
बिहारशरीफ : जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए नोडल पदाधिकारी डॉक्टरों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित करायेंगे. ताकि समय पर जरूरतमंद लोगों को सुलभ तौर पर चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जा सके. इस कार्य को मूर्त्तरूप देने के लिए जिले में तीन नोडल पदाधिकारी बनाये गये हैं.
सिविल सर्जन ने नोडल पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है. साथ ही, इन नोडल पदाधिकारियों को क्षेत्र का भी आवंटन कर दिया गया है. संबंधित नोडल पदाधिकारियों में एडिशनल एसीएमओ को भी शामिल किया गया है. यह व्यवस्था छठ पर्व के मद्देनजर किया गया है. छठ घाटों पर तैनात मेडिकल टीमों की मॉनिटरिंग करेंगे. सीएस डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने बताया कि जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ राजेंद्र चौधरी को औंगारीधाम,जिला लेप्रोसी निवारण पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार को बड़गांव,जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ रमेश कुमार सिन्हा को बिहारशरीफ मेला क्षेत्र में तैनाती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




