शराबबंदी कानून में हो नौ संशोधन: राजीव
Updated at : 04 Nov 2016 3:46 AM (IST)
विज्ञापन

प्रेस को जानकारी देते पूर्व विधायक राजीव रंजन व अन्य. शराबबंदी के पक्ष में तालीबानी कानून नहीं बिहारशरीफ : पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा कि भाजपा शराबबंदी के पक्ष में है मगर शराबबंदी के नाम पर तालीबानी कानून को लागू किया गया है, इसका धोर विरोध करता है और करता रहेगा. अगर तरीके से […]
विज्ञापन
प्रेस को जानकारी देते पूर्व विधायक राजीव रंजन व अन्य.
शराबबंदी के पक्ष में तालीबानी कानून नहीं
बिहारशरीफ : पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा कि भाजपा शराबबंदी के पक्ष में है मगर शराबबंदी के नाम पर तालीबानी कानून को लागू किया गया है, इसका धोर विरोध करता है और करता रहेगा. अगर तरीके से लागू की जाये तो बिहार के लोगों इससे फायदा तो लोगा ही तरक्त्की भी होगी. गुरुवार को स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून में नौ प्रमुख संशोधन होनी चाहिए. भाजपा हमेशा इस बात को उठाता रहा है कि गलत कानून को वापस लिया जाये.
फिर उसमें संशोधन हो. उन्होंने कहा कि आज सीएम नीतीश कुमार शराबबंदी कानून में संशोधन की बात कह रहे और जनता से राय मांग रहे है यह एनडीए की देन है. एनडीए के सभी घटक दल गलत कानून के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून में पीने वाले लोगों को ही जेल भेजी जाये.
महिलाओं व पढ़ने व अनय को नहीं. राज्य सरकार ने 11 साल तक खुब पिलाओ खुब कमाओ की तर्ज पर काम किया. शराबबंदी से पहले जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए. पुलिस व अधिकारी अगर निर्दोष लोगों पर कार्रवाई करती है तो उसे भी कितनी ही सजा मिले जितने वाले के लिए सजा का प्रावधान किया गया है. बिहार में जो शराब बनाने के कारखाने चालू है उसे बंद कर देनी चाहिए.
संपत्ति जब्ती का जो प्रावधान वह शराब से कमायी गयी संपत्ति पर लागू होनी चाहिए न कि पहले से कमायी गयी संपत्ति पर. लोजपा जिलाध्यक्ष राजू पासवान ने कहा कि शराबबंदी कानून में संशोधन करने की बात एनडीए द्वारा उठाये गये निरंतर आवाज ही देन है. इस मौके पर भाजपा नेता राजेश्वर प्रसाद सिंह,रीना देवी प्रोफेसर रमेश कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




