छठ घाट पर लगेंगे वाच टावर

Updated at : 02 Nov 2016 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
छठ घाट पर लगेंगे वाच टावर

एकंगरसराय : सूर्य नगरी औंगारी धाम में कार्तिक छठ पर्व में लगनेवाले मेले को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा पूरे जोर- शोर से तैयारी की जा रही है. वहीं दूसरी ओर औंगारीधाम ट्रस्ट के द्वारा भी सूर्यमंदिर तालाब व घाटों, रोशनी, कंट्रोल रूप, पेयजल, स्वास्थ्य आदि सुविधा मुहैया कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद […]

विज्ञापन

एकंगरसराय : सूर्य नगरी औंगारी धाम में कार्तिक छठ पर्व में लगनेवाले मेले को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा पूरे जोर- शोर से तैयारी की जा रही है. वहीं दूसरी ओर औंगारीधाम ट्रस्ट के द्वारा भी सूर्यमंदिर तालाब व घाटों, रोशनी, कंट्रोल रूप, पेयजल, स्वास्थ्य आदि सुविधा मुहैया कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद देखी जा रही है.

प्रशासन की ओर से तालाब की चारों तरफ चार वाच टावर, तालाब में चारों तरफ बांस से बैरिकेडिंग, तीन नाव, एक दर्जन गोताखोर, वाहन पार्किंग, पेयजल, चलंत शौचालय, बिजली, चार कंट्रोल रूम, पेयजल के लिए पांच टैंकर, स्वास्थ्य चलंत कैंप, कई दंडाधिकारी समेत काफी संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था की जा रही है.

वहीं औंगारीधाम ट्रस्ट के द्वारा सूर्य मंदिर, तालाब व घाटों की साफ सफाई, पेयजल, नि:शुल्क चाय समेत अन्य प्रकार की सुविधा की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की गयी है. ट्रस्ट के अध्यक्ष रामभूषण दयाल, इ राजन, इ आशुतोष, एसके पांडेय, नवल पांडेय, अनिल पांडेय, बीएन यादव, प्रमोद कुमार, डाॅ संजीव कुमार, सुभाष कुमार समेत ट्रस्ट के सभी सदस्य कार्य को सफल बनाने में लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन