पैसे मांगने पर राइफल के बट से मार कर सिर फाेड़ा

रहुई (नालंदा) : स्थानीय रहुई थाना क्षेत्र के कुमरडीह गांव में स्थित रानी ईंट भट्ठे के मालिक से रविवार को विशुनपुर गांव निवासी रामशरण चौहान अपने पैसे की मांग की, तो भट्ठा मालिक लिखू चौधरी व अपने सहयोगियों से मारपीट की, जिससे उसका सिर फूट गया. वहीं उसके दूसरे भाई को भी काफी चोट लगी […]
रहुई (नालंदा) : स्थानीय रहुई थाना क्षेत्र के कुमरडीह गांव में स्थित रानी ईंट भट्ठे के मालिक से रविवार को विशुनपुर गांव निवासी रामशरण चौहान अपने पैसे की मांग की, तो भट्ठा मालिक लिखू चौधरी व अपने सहयोगियों से मारपीट की, जिससे उसका सिर फूट गया. वहीं उसके दूसरे भाई को भी काफी चोट लगी है.
पीड़ित की मां चौरसी देवी पति राज कुमार चौहान ने भट्ठा मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आवेदन में लिखा है कि मेरा बेटा लगभग दो वर्ष से इसके यहां ट्रैक्टर चलाने का काम करता था. दीपावली पर्व को लेकर पैसा मांगने गया, तो दीपावली बता पैसा भी नहीं दिया गया और उल्टे उन्होंने ईंट भट्ठे के कार्यालय में रखी राइफल के बट से मार कर सिर फाेड़ दिया है, जिसको कई टांके लगाने पड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




