इमानदारी की एसपी ने दिलायी शपथ
Updated at : 01 Nov 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस लाइन में अधिकारियों व कर्मियों को शपथ दिलाते एसपी कुमार आशीष. सभी थानाध्यक्षों को भी अपने कर्मियों को शपथ दिलाने का दिया निर्देश बिहारशरीफ : सतकर्ता अभिचेतना सप्ताह के तहत स्थानीय पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं थानाध्यक्षों को भ्रष्टाचार निवारण की शपथ दिलायी. सभी […]
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस लाइन में अधिकारियों व कर्मियों को शपथ दिलाते एसपी कुमार आशीष.
सभी थानाध्यक्षों को भी अपने कर्मियों को शपथ दिलाने का दिया निर्देश
बिहारशरीफ : सतकर्ता अभिचेतना सप्ताह के तहत स्थानीय पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं थानाध्यक्षों को भ्रष्टाचार निवारण की शपथ दिलायी. सभी लोगों को शपथ दिलाते हुए एसपी ने कहा कि हम भारत के लोक सेवक सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में इमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए निरंतर प्रत्यनशील रहेंगे.
हम यह भी प्रतिज्ञा करते हैं कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए निर्बाध रूप से कार्य करेंगे. हम अपने संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए काम करेंगे. हम अपने सामूहिक प्रयासों के द्वारा अपने संगठनों को गौरवशाली बनायेंगे तथा देशवासियों को सिद्धांतों के आधार पर सेवा प्रदान करेंगे. भय अथवा पक्षपात के बिना काम करेंगे. एसनी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने अधीनस्थ सभी कर्मियों को शपथ दिलाने का कार्य करेंगे.
शपथ दिलाने के बाद एसपी ने समारोह को संबोधित किया और लोगों को भ्रष्टाचार निवारण के लिए आम लोगों को जागरूक किये जाने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि स्वयं भ्रष्टाचार से दूर रहकर ही हम इसे मिटा सकते हैं.
करेंट से युवक की मौत, हंगामा
लक्ष्मी पूजा के दौरान लालसी विगहा में हादसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




