जिले में बारिश ने ली आठ की जान
Updated at : 13 Sep 2016 4:08 AM (IST)
विज्ञापन

अनहोनी. कहीं छज्जा गिरा, तो कोई कुएं में गिरा, कोई कई नदी में डूबा लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकान का दीवार गिर गया. वहीं चंडी थाना परिसर में स्थित विशाल पीपल का पेड़ गिर जाने से कई वाहन दब गये. इस हादसे में टेंपो पर सवार पटना जिला के दनियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत […]
विज्ञापन
अनहोनी. कहीं छज्जा गिरा, तो कोई कुएं में गिरा, कोई कई नदी में डूबा
लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकान का दीवार गिर गया. वहीं चंडी थाना परिसर में स्थित विशाल पीपल का पेड़ गिर जाने से कई वाहन दब गये. इस हादसे में टेंपो पर सवार पटना जिला के दनियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर निवासी राहुल कुमार की मौत हो गयी़
बिहारशरीफ : जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने छह लोगों की जान ले ली. पहली घटना करायपरशुराय थाना क्षेत्र के डियावां गांव में हुई, जहां दीवार गिरने से मलबे में दब कर 60 वर्षीया वृद्ध महिला की मौत हो गयी़ लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकान का दीवार गिर गया.
वहीं चंडी थाना परिसर में स्थित विशाल पीपल का पेड़ गिर जाने से कई वाहन दब गये. इस हादसे में टेंपो पर सवार पटना जिला के दनियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर निवासी राहुल कुमार की मौत हो गई. राहुल अपनी बीमार मां व ढ़ाई साल की बेटी को इलाज कराने के लिए टेंपों पर सवार होकर बिहारशरीफ जा रहा था. इसी दौरान चंडी थाना के पास यह हादसा हुआ. इसी प्रकार गिरियक थाना क्षेत्र के बकरा गांव निवासी नवल किशोर यादव की मौत गोइठवा नदी पार करने के दौरान नदी के तेज धारा में बह जाने से हो गई.
बेन थाना क्षेत्र के भातु बिगहा गांव में भरपूर बारिश होने के कारण कुएं के पानी लेवल बढ़ने से मोटर निकालने के लिए कुएं में गये दो युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गई. मृतकों में 22 वर्षीय संजीव कुमार एवं 45 वर्षीय अर्जुन मोची शामिल हैं. इसी प्रकार नगर थाना क्षेत्र के निचली किला पर मोहल्ले में बारिश के दौरान छज्जा गिरने छह वर्षीया बालिका की मौत हो गयी. इन हादसों के कारण विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार को कोहरा मचा रहा. रोने चिल्लाने की आवाज से लोगों में मातम छाया रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




