एनएच-31 पर ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला की मौत

Updated at : 12 Sep 2016 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच-31 पर ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला की मौत

दीपनगर थाने के महानंदपुर के पास हादसा बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के पास एनएच 31 पर रविवार को गिट्टी लदे ट्रक ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दिया. इससे टेंपो पर सवार गिरियक थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी सुधीर सिंह की पत्नी नीतू देवी टेंपो से बाहर गिर गयी. इसके […]

विज्ञापन
दीपनगर थाने के महानंदपुर के पास हादसा
बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के पास एनएच 31 पर रविवार को गिट्टी लदे ट्रक ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दिया. इससे टेंपो पर सवार गिरियक थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी सुधीर सिंह की पत्नी नीतू देवी टेंपो से बाहर गिर गयी. इसके बाद ट्रक नीतू देवी को रौंदते हुए एनएच 31 के किनारे पलट गया. नीतू देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भरती कराया गया है.
घटना के बाद नाराज लोगों ने एनएच 31 को लगभग डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया. दीपनगर के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरियक थाना के गाजीपुर गांव से करीब दर्जन भर लोग टेंपो पर सवार होकर बाबा धाम जा रहे थे. टेंपो महानंदपुर गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी. इस घटना में नीतू देवी की मौत हो गई. मृतका नीतू देवी के पति के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ट्रक चालक घटना के बाद भागने में सफल रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन