कंप्यूटर सेंटर में लगी आग, लाखों की क्षति

बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र के नाला रोड में स्थित मां संतोषी कंप्यूटर सेंटर में आग लगने से लाखों रुपये मूल्य के कंप्यूटर व अन्य उपकरण जल गये. यह हादसा सोमवार की सुबह हुआ. शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की सूचना संचालक को दी गयी. इसकी सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर […]
बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र के नाला रोड में स्थित मां संतोषी कंप्यूटर सेंटर में आग लगने से लाखों रुपये मूल्य के कंप्यूटर व अन्य उपकरण जल गये. यह हादसा सोमवार की सुबह हुआ. शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की सूचना संचालक को दी गयी. इसकी सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पीड़ित अशोक सम्राट ने बताया कि उनके संस्थान में ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाता है.
आग लगने के कारण कंप्यूटर सेंटर की सारी व्यवस्था खाक में मिल गयी. इस संस्थान में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन होता था. इसके लिए संस्थान में सैकड़ों कंप्यूटर लगाये गये. संचालन ने अंदेशा जताया है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ. इधर, लहेरी के थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि संस्थान के संचालक द्वारा अब तक थाने में इस संबंध में आवेदन नहीं दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




