सड़क हादसे में कई स्कूली बच्चे जख्मी
Updated at : 27 Aug 2016 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

अनहोनी. हादसे के दौरान दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से शराब की बोतलें बरामद, तीन बच्चे रेफर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और ट्रैक्टर के बीच में टक्कर हो गयी, जिससे पीछे से आ रही जीएसएम स्कूल के टाटा मैजिक गाड़ी का ड्राइवर संतुलन खो दिया. अचानक ब्रेक लगने के कारण स्कूल गाड़ी बीच सड़क पर ही पलट गयी, जिससे […]
विज्ञापन
अनहोनी. हादसे के दौरान दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से शराब की बोतलें बरामद, तीन बच्चे रेफर
स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और ट्रैक्टर के बीच में टक्कर हो गयी, जिससे पीछे से आ रही जीएसएम स्कूल के टाटा मैजिक गाड़ी का ड्राइवर संतुलन खो दिया. अचानक ब्रेक लगने के कारण स्कूल गाड़ी बीच सड़क पर ही पलट गयी, जिससे बच्चे सड़क पर ही इधर-उधर गिर गये. बच्चे को आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनौत में भरती कराया गया.
हरनौत : स्थानीय थाना क्षेत्र के चेरो ओपी के नजदीक एनएच 31 प हुई सड़क दुर्घटना में दो दर्जन से ऊपर स्कूली बच्चे भयंकर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और ट्रैक्टर के बीच में टक्कर हो गयी, जिससे पीछे से आ रही जीएसएम स्कूल के टाटा मैजिक गाड़ी का ड्राइवर संतुलन खो दिया. अचानक ब्रेक लगने के कारण स्कूल गाड़ी बीच सड़क पर ही पलट गयी, जिससे बच्चे सड़क पर ही इधर-उधर गिर गये.
बच्चे को आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनौत में भरती कराया गया. स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा सभी घायलों को इलाज किया गया. तीन घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जिसमें शिवानी, तनु, यश राज शामिल है. यशराज को सबसे अधिक चोट है, जिसे दाहिने तरफ की पसली टूटने की संभावना बतायी गयी है.
शराब के कारण घटना घटी :
इस बड़ी सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण शराब बताया जा रहा है. कोलकाता से आ रही मारुति कंपनी की स्विफ्ट डिजायर पर सवार चंदन कुमार ने बताया कि हमारे अलावा ड्राइवर परमेश्वर यादव, मुकेश चौधरी, कलकत्ता से आ रहे थे. सामने आ रही ट्रैक्टर और स्विफ्ट के बीच टक्कर हो गयी, जिससे पीछे से आ रही स्कूली बस का ड्राइवर संतुलन खो दिया.
अचानक ब्रेक लगने के कारण बस पलट गयी. ड्राइवर परमेश्वर यादव के बारे में बताया गया कि वो शराब पीये हुए था, जिसे इलाज के लिए समाचार प्रेषण तक अस्पताल में ही देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




