पानी के लिए प्रतिदिन मचता है हाहाकार

बिहारशरीफ : नगर निगम बनने के दस साल होने को है. पेयजल के लिए अभी तक पाइप लाइन का विस्तार नहीं हो सका है. पाइप लाइन का विस्तार नहीं होने का मलाल वार्ड के लोगों को भी है. पेयजल के लिए जो चापाकल गाढ़े गये वे भी दुरुस्त नहीं है. 16 में से दस चापाकल […]
बिहारशरीफ : नगर निगम बनने के दस साल होने को है. पेयजल के लिए अभी तक पाइप लाइन का विस्तार नहीं हो सका है. पाइप लाइन का विस्तार नहीं होने का मलाल वार्ड के लोगों को भी है. पेयजल के लिए जो चापाकल गाढ़े गये वे भी दुरुस्त नहीं है. 16 में से दस चापाकल खराब होने के कारण लोगों के समक्ष और विकट समस्या हो जाता है. इसी प्रकार वार्ड में कई और समस्याएं हैं. नालियों के गंदे जल की निकासी के लिए नाला नहीं बनाया गया हैं.
धनी आबादी का मोहल्ला होने के कारण साथ ही एजुकेशन हब का केंद्र है. इस वार्ड में सैकड़ों कोचिंग संस्थान भी हैं. खास बात यह भी है इस वार्ड के धनेश्वरघाट मोहल्ले में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर हैं. जहां पूजा करने से सबकी मनोकामनाएं पूरी होती है. शैक्षिणक स्तर पर यहीं पर पुस्तकालय भी हैं. इसके साथ ही इस वार्ड के सुंदरगढ़ मोहल्ल गंदी बस्ती में आता है. इस मोहल्ले कर पर्याप्त विकास नहीं हो सका हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




