लौटने के क्रम में एकंगरसराय- बिहारशरीफ एनएच 110 पर निश्चलगंज के पास हुआ हादसा

बिहारशरीफ. बिहारशरीफ : एकंगरसराय एनएच 110 पर एकंगरसराय थाना क्षेत्र के निश्चलगंज गांव के पास एक पुलिस वाहन के पेड़ में टकरा जाने से सार्जेंट मेजर सहित सात पुलिस कर्मी घायल हो गये. सड़क पर बच्चा आ जाने के कारण उसे बचाने के क्रम में यह हादसा हुआ. बताया जाता है कि हिलसा में आयोजित […]
बिहारशरीफ. बिहारशरीफ : एकंगरसराय एनएच 110 पर एकंगरसराय थाना क्षेत्र के निश्चलगंज गांव के पास एक पुलिस वाहन के पेड़ में टकरा जाने से सार्जेंट मेजर सहित सात पुलिस कर्मी घायल हो गये. सड़क पर बच्चा आ जाने के कारण उसे बचाने के क्रम में यह हादसा हुआ. बताया जाता है कि हिलसा में आयोजित तिरंगा यात्रा में झारखंड के मुख्यमंत्री शरीक होने वाले थे. झारखंड के मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए बिहारशरीफ पुलिस लाइन से सार्जेंट मेजर सहित कई पुलिस कर्मी हिलसा गये थे. झारखंड में मौसम खराब रहने के कारण वहां के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके.
पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि झारखंड सीएम के कार्यक्रम रद्द हो जाने के बाद सार्जेंट मेजर व अन्य पुलिस कर्मी सफारी गाड़ी से बिहारशरीफ लौट रहे थे. इसी दौरान निश्चलगंज के पास पुलिस वाहन के आगे एक बच्चा अचानक आ गया. उस बच्चे को बचाने के क्रम में पुलिस गाड़ी सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में सार्जेंट मेजर अजीत कुमार लाल, पुलिस कर्मी धमेन्द्र केवट,
चालक वकील सिंह, गणेश कुमार, दीपक कुमार, सुजीत कुमार व अन्य घायल हो गये. घायलों में सार्जेंट मेजर अजीत कुमार लाल व एक पुलिस कर्मी की हालत नाजुक है. सार्जेंट मेजर को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जबकि अन्य पुलिस कर्मी को पटना के मां तारा हॉस्पीटल में भरती कराया गया. आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि पांच पुलिस कर्मियों को मामूली चोट लगी है. जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल पुलिस कर्मियों की बेहतर इलाज करने में पुलिस प्रशासन हर संभव सहयोग कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




