बजरंग दल के लंगोट जुलूस को ले पुलिस की कड़ी सुरक्षा
Updated at : 23 Jul 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : स्थानीय नाला रोड स्थित से शुक्रवार की संध्या बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लंगोट जुलूस निकाला. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के लंगोट जुलूस को ले जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी. जुलूस गुजरने वाले सभी रास्तों के अलावा चौक-चौराहों पर अर्धसैनिक व पुलिस बल […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : स्थानीय नाला रोड स्थित से शुक्रवार की संध्या बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लंगोट जुलूस निकाला. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के लंगोट जुलूस को ले जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी. जुलूस गुजरने वाले सभी रास्तों के अलावा चौक-चौराहों पर अर्धसैनिक व पुलिस बल के जवान तैनात किये गये थे. लंगोट जुलूस के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता देशभक्ति के नारे लगा रहे थे.
जुलूस के आगे और पीछे भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे. जुलूस हॉस्पीटल मोड़, रांची रोड, भराव पर होते हुए बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचा. पूरे रास्ते में बजरंग दल के कार्यकर्ता भारत माता की जय के साथ अन्य नारे लगा रहे थे. इस लंगोट जुलूस में भाजपा के अन्य प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




