अभाविप ने फूंका सीएम का पुतला

Updated at : 22 Jul 2016 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
अभाविप ने फूंका सीएम का पुतला

बिहारशरीफ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने शहर के खरादी मोहल्ले में पाक झंडा फहराये जाने के विरोध में सीएम का पुतला फूंक विरोध जताया. इस अवसर पर परिषद के संयोजक सोनू सिंह ने कहा कि कुछ शरारती लोग देश में अशांति फैलाना चाहते हैं. एेसे लोगों पर सूबे की सरकार कड़ी […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने शहर के खरादी मोहल्ले में पाक झंडा फहराये जाने के विरोध में सीएम का पुतला फूंक विरोध जताया. इस अवसर पर परिषद के संयोजक सोनू सिंह ने कहा कि कुछ शरारती लोग देश में अशांति फैलाना चाहते हैं.
एेसे लोगों पर सूबे की सरकार कड़ी कार्रवाई करे. सूबे की सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाये, ताकि शरारती तत्व एेसे हरकत नहीं कर पाये. इस अवसर पर रोहित माथुर,गोपाल कुमार,शुभम कुमार, रॉकी कुमार, अनीश कुमार, सज्जन महतो,अभिमन्यु रजक,बंटी कुमार,राहुल यादव,सूर्यमणि यादव, सौरभ यादव, विजय शंकर आदि लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन