22 से 25 तक पिलायी जायेगी विटामिन ''ए'' की खुराक
Updated at : 17 Jun 2016 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

नौ माह से लेकर पांच साल तक बच्चों को पिलायी जायेगी खुराक बिहारशरीफ : विटामिन ‘ए’ की खुराक बच्चों को पिलाएं और कई बीमारियों से बचाव करें. नौ माह से लेकर पांच साल तक के बच्चों को इसकी खुराक अभिभावक जरूर पिलाएं. जिले में विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाने के लिए चार दिवसीय अभियान चलाया […]
विज्ञापन
नौ माह से लेकर पांच साल तक बच्चों को पिलायी जायेगी खुराक
बिहारशरीफ : विटामिन ‘ए’ की खुराक बच्चों को पिलाएं और कई बीमारियों से बचाव करें. नौ माह से लेकर पांच साल तक के बच्चों को इसकी खुराक अभिभावक जरूर पिलाएं. जिले में विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाने के लिए चार दिवसीय अभियान चलाया जायेगा. यह अभियान पूरे जिले में 22 से लेकर 25 जून तक सघन रूप से चलाया जायेगा. बच्चों को खुराक पिलाने के लिए जिला प्रतिरक्षण विभाग को दवा उपलब्ध करा दी गयी है. इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्व में ही जिले के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, चिकित्सकों व एएनएम को ट्रेनिंग दी जा चुकी है.
अभियान के दौरान तीन लाख से अधिक बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. उम्र के हिसाब से पिलायी जायेगी खुराक : विटामिन ‘ए’ की खुराक बच्चों को उम्र के हिसाब से पिलायी जायेगी. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. राजेंद्र चौधरी ने बताया कि नौ माह से लेकर 12 माह तक के बच्चों को एक एमएल, एक वर्ष से अधिक यानी की पांच साल तक के बच्चों को दो एमएल खुराक पिलायी जायेगी. यह खुराक हर पीएचसी,अतिरिक्त पीएचसी,सब सेंटर व आंगनबाड़ी केंद्रों पर पिलाये जाने की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा बुधवार व गुरुवार को प्रतिरक्षण स्थलों पर भी पिलायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




