शराब नहीं पीने देने पर संचालक को पीटा

बिहारशरीफ : सोमवार की देर संध्या सात बजे चोरा बगीचा स्थित दुखी होटल पर दर्जन भर असामाजिक तत्वों ने शराब नहीं पीने देने से नाराज होकर होटल संचालक कमलदेव कुमार तथा उनके पुत्र गौतम कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस संबंध में स्थानीय दीपनगर थाने में अज्ञात युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी […]
बिहारशरीफ : सोमवार की देर संध्या सात बजे चोरा बगीचा स्थित दुखी होटल पर दर्जन भर असामाजिक तत्वों ने शराब नहीं पीने देने से नाराज होकर होटल संचालक कमलदेव कुमार तथा उनके पुत्र गौतम कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस संबंध में स्थानीय
दीपनगर थाने में अज्ञात युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीडि़त द्वारा कहा गया है कि सोमवार की शाम तीन अज्ञात युवक शराब लेकर होटल में आकर पीना चाह रहे थे. मना करने पर युवकों ने अपने दर्जन भर से अधिक साथियों के साथ होटल पर धावा बोल दिया. वे होटल संचालक कमलदेव कुमार व उनके पुत्र गौतम कुमार को लाठी-डंडे तथा लोहे के रॉड से पीट कर जख्मी कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




