मुखिया हत्याकांड : एक धराया

बिहारशरीफ : हरनौत की कोलावां पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया पूनम देवी हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चंडी थाना क्षेत्र से एक अपराधी को एक पिस्तौल व पांच कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है. इसकी पुष्टि एसपी कुमार आशीष ने की. हालांकि, उसका नाम उन्होंने […]
बिहारशरीफ : हरनौत की कोलावां पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया पूनम देवी हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चंडी थाना क्षेत्र से एक अपराधी को एक पिस्तौल व पांच कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है. इसकी पुष्टि एसपी कुमार आशीष ने की. हालांकि, उसका नाम उन्होंने नहीं बताया. एसपी ने बताया कि जांच व त्वरित कार्रवाई के लिए दो टीमें बनायी गयी हैं. एक का नेतृत्व सदर डीएसपी व दूसरी का का नेतृत्व हिलसा के डीएसपी करेंगे. इस हत्याकांड में चंडी थाने में चार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हालांकि, नामजदों के नाम पुलिस गुप्त रखे हुई है. इस मामले की जांच डीआइजी शालीन ने शनिवार को की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




