आधुनिक विधि से खेती करें किसान
Updated at : 12 Jun 2016 1:30 AM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड परिसर में खरीफ महोत्सव का आयोजन हिलसा/इस्लामपुर (नालंदा) : शनिवार को प्रखंड परिसर में खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर विधायक शक्ति सिंह यादव ने उद्घाटन किया. खरीफ महोत्सव में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि खरीफ बुआइ के पहले राज्य सरकार की […]
विज्ञापन
प्रखंड परिसर में खरीफ महोत्सव का आयोजन
हिलसा/इस्लामपुर (नालंदा) : शनिवार को प्रखंड परिसर में खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर विधायक शक्ति सिंह यादव ने उद्घाटन किया. खरीफ महोत्सव में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि खरीफ बुआइ के पहले राज्य सरकार की नीति है कि हर किसान को उन्नत बीज प्राप्त हो. वर्तमान में खरीफ फसल की बुआइ शुरू होने वाली है एवं मानसून को आगाज होने वाला है.
इसके पूर्व सरकार ने इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से किसानों विभिन्न वेराइटीज के बीज प्राप्त कराये जा रहे हैं एवं उसके गुर वैज्ञानिकों द्वारा बताया जा रहा है ताकि फसल उपज में कमी न हो. विधायक ने कहा कि बिहार में आये कृषि वैज्ञानिकों को खरीफ फसल से लेकर बुआई एवं श्री विधि तक भी ध्यान ज्यादा लगाव है और किसा इलाके में पानी का लगाव कम है. इसके मुताबिक भी किसानों को उस तरह का ही बीज की वेराइटीज उपलब्ध कराना चाहिए.
उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है किसान की खुशहाली एवं तरक्की के बिना देश का विकास संभव नहीं है. इसलिए सरकार किसानों के विकास के लिए संकल्पित है. योजना का लाभ क्षेत्र के प्रत्येक किसान तक पहुंचाना मेरा सोच है. इस मौके पर कृषि पदाधिकारी, प्रमुख संजय कुमार, मंसूर आलम, सुरेंद्र प्रसाद, कुणाल प्रसाद, विंदेश्वरी प्रसाद मंडल आदि लोग उपस्थित थे. इसी प्रकार इस्लामपुर प्रखंड के प्रशिक्षण में शनिवार को खरीफ महोत्सव का विधायक चंद्रसेन प्रसाद ने उद्घाटन किया.
इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों प्रगतिशील किसानों को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रसेन प्रसाद ने सरकार की इस योजना का लाभ उठाने की अपील की. इस मौके पर बीडीओ प्रफुल्ल चंद्र प्रकाश, सीओ विजय कुमार, पूर्व जिप सदस्य मिथलेश यादव, रितेश कुमार, राम प्यारे सिंह, विजेंद्र यादव, आनंद जी, मणिमाला देवी, राजेश मिस्त्री सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




