समस्याओं को जानने घर-घर दस्तक देंगे कर्मी
Updated at : 11 Jun 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

निगम क्षेत्र में बुनियादी समस्याओं का जायजा लेने के लिए हर घर का सर्वे किया होगा. नगर आयुक्त ने सभी टैक्स कलेक्ट्ररों के साथ बैठक कर 15 से 20 जून तक हर घर का सर्वे करने का आदेश दिया है. बिहारशरीफ : नगर निगम क्षेत्र में मौजूूद बुनियादी समस्याओं का आंकलन करनेके लिए हर घर […]
विज्ञापन
निगम क्षेत्र में बुनियादी समस्याओं का जायजा लेने के लिए हर घर का सर्वे किया होगा. नगर आयुक्त ने सभी टैक्स कलेक्ट्ररों के साथ बैठक कर 15 से 20 जून तक हर घर का सर्वे करने का आदेश दिया है.
बिहारशरीफ : नगर निगम क्षेत्र में मौजूूद बुनियादी समस्याओं का आंकलन करनेके लिए हर घर का सर्वे किया जायेगा. सर्वे की जानकारी दिये जाने को लेकर गुरुवार को नगर आयुक्त कौशल ने नगर निगम के सभी टैक्स कलेक्ट्ररों के साथ बैठक की. इसमें 15 से 20 जून तक हर घर का सर्वे करने का आदेश दिया गया. सर्वे में सभी तरह की बुनियादी समस्याओं की जानकारी हर घर के लोगों से ली जायेगी. सर्वे काम में शिक्षकों से भी सहयोग लिया जायेगा. इसके लिए नगर निगम ने 181 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति किये जाने के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है.
कैसे किया जायेगा सर्वे का काम: शहर के किन-किन घरों में शौचालय है इसकी जानकारी ली जायेगी. घर में नल कनेक्शन है कि नहीं इसकी पड़ताल की जायेगी. कितने घरों में नल कनेक्शन है. अगर कनेक्शन है तो नल से पानी मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली जायेगी.
साथ ही नालियां कवरयुक्त हैं या नहीं इसका सर्वे किया जायेगा. वार्ड की गलियां कच्ची हैं या पीसीसी का सर्वे कर इसकी रिपोर्ट नगर निगम को देनी है. रिपोर्ट आने के बाद उसे नगर विकास विभाग को भेज दिया जायेगा. साथ ही रिपोर्ट को ऑनलाइन भी कर दिया जायेगा. बता दें कि इस सर्वे के बाद स्थानीय लोगों की काफी समस्याओं का समाधान हो जायेगा और उन्हें राहत मिलेगी.
रिपोर्ट के बाद बनेंगी विकास की योजनाएं
नगर निगम द्वारा चिह्नित की गयी समस्याओं के अनुसार, विकास की योजना बनायी जायेगी. सर्वे से यह भी स्पष्ट हो जायेगा कि कितने घरों में नल-जल की व्यवस्था नहीं है. शहर की स्थिति क्या है इसका भी अंदाजा मिल जायेगा. नगर आयुक्त ने शहर के लोगों से अपील की है कि सर्वे कार्य में सहयोग दें. इस मौके पर विभाग के शर्मानंद समेत नगर निगम के कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




