यक्ष्मा केंद्र में जलसंकट परेशानी . हलक तर करने में बहाना पड़ रहा पसीना

बिहारशरीफ: नहीं बुझ पा रही कर्मियों,चिकित्सकों व मरीजों की प्यास.हलक तर करने के लिए रोज बहाना पड़ रहा पसीना. पेयजल के लिए हर दिन भटकना पड़ रहा इधर से उधर. जाड़े का मौसम हो या जेठ की तपिश. यह समस्या बराबर बनी है. यह हाल कहीं और देखने को नहीं बल्कि सदर अस्पताल में संचालित […]
बिहारशरीफ: नहीं बुझ पा रही कर्मियों,चिकित्सकों व मरीजों की प्यास.हलक तर करने के लिए रोज बहाना पड़ रहा पसीना. पेयजल के लिए हर दिन भटकना पड़ रहा इधर से उधर. जाड़े का मौसम हो या जेठ की तपिश. यह समस्या बराबर बनी है. यह हाल कहीं और देखने को नहीं बल्कि सदर अस्पताल में संचालित जिला यक्ष्मा केंद्र में वर्षों से मिल रहा है. यहां के कर्मी प्यास बुझाने के लिए हिरण्य की तरह दौड़ लगाते हैं .
यानी की इधर -उधर भटकते हैं. जिला यक्ष्मा केंद्र में प्रतिदिन जिले के विभिन्न भागों से टीबी बीमारी का इलाज कराने के लिए पीडि़त मरीज रोज आते हैं. लेकिन जब इस जेठ की तपिश में प्यास बुझाने की जरूरत पड़ती है तो इसकी व्यवस्था जिला यक्ष्मा केंद्र में नहीं होने से खासे फजीहत का सामना करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




