टेंपो चालकों का ड्रेस कोड नहीं हो रहा लागू
Updated at : 08 Jun 2016 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

मनमानी . सिविल एसडीओ ने की थी घोषणा बिना ड्रेस के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की दी गयी थी चेतावनी बिहारशरीफ : शहर के टेंपो चालकों के लिए बना ड्रेस कोड नियम टांय-टांय फिस हो गया है. शहर में संचालित अधिकतर टेंपो चालकों पर ड्रेस कोड का नियम लागू नहीं हो रहा है. सदर […]
विज्ञापन
मनमानी . सिविल एसडीओ ने की थी घोषणा
बिना ड्रेस के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की दी गयी थी चेतावनी
बिहारशरीफ : शहर के टेंपो चालकों के लिए बना ड्रेस कोड नियम टांय-टांय फिस हो गया है. शहर में संचालित अधिकतर टेंपो चालकों पर ड्रेस कोड का नियम लागू नहीं हो रहा है. सदर एसडीओ के द्वारा कहा गया था कि एक मई से शहर के सभी टेंपो चालक ड्रेस पहन कर ही वाहन चलायेंगे. बिना ड्रेस का वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी थी. ड्रेस पहनकर ही वाहन चलायेंगे इसके लिए यातायात नियमों का हवाला दिया गया था.
अब जबकि एक माह का समय बीत गया है. लोग कह रहे हैं कहां है नियम-कानून. बीच रोड पर वाहन खड़ा करना आम बात हो गयी है. बेतरीके से वाहन चलाने से नित्य घटनाएं होती रहती हैं. बिहारशरीफ शहर की जो बसावट है उसके अनुसार टेंपो चालकों की मनमानी के कारण हर दिन फजीहत लोगों को हो रही है.
मनमानी पर कंट्रोल करने की जहमत न तो प्रशासन उठा रहा है और न परिवहन विभाग. प्रशासन द्वारा जब कड़ाई की जाती है तो नेतागिरी शुरू हो जाती है. चालकों पर जुल्म की बात कह कर उसके नेता सड़क पर उतर जाते हैं और हड़ताल कर देते हैं. इससे शहर के लोगों को और भी परेशानी होती है. अब जबकि अनुमंडल प्रशासन द्वारा ड्रेस कोड लागू करने की जब मुहिम चलायी गयी तो इसमें भी नेतागिरी हो गयी है और मामला अधर में लटक गया.
भाड़ा का निर्धारण नहीं : शहर में परिचालित टेंंपो के भाड़ा का निर्धारण किसके द्वारा किया गया है यह बताने को कोई भी अधिकारी तैयार नहीं हैं. यही कारण है कि अपने अनुसार भाड़ा लिया जा रहा है, जिससे यात्रियां को काफी फजीहत का सामना करना पड़ता है.
स्काई ब्लू रंग का किया गया था चयन: चालकों के लिए स्काई ब्लू रंग का ड्रेस चयन किया गया था. ऊपर से नीचे तक उक्त रंग के कपड़े पहनना अनिवार्य कर दिया गया था. साथ ही उसी रंग की टोपी का भी इस्तेमाल करने की बात कही गयी थी. कुछ चालकों को ड्रेस दिये भी गये थे, पर चालक इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं.
चालकों की मनमानी से परेशान हैं शहर के लोग
क्या कहते हैं अधिकारी
बिहारशरीफ शहर क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए बेहतर पहल करने का प्रयास किया गया. इसमें अभी पूर्ण रूप से प्रशासन को सफलता नहीं मिली है. प्रशासन का प्रयास है कि शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिले. इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है.
सुध्ीर कुमार, सदर एसडीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




