कालाजार बीमारी के आधुनिक तरीके के इलाज का गुर सीखने पटना गये दो डॉक्टर

बिहारशरीफ : कालाजार से पीडि़त लोगों को बेहतर और आधुनिक तरीके से अब चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जायेगी. इसके लिए एमबीसोम इंजेक्शन नालंदा जिले को उपलब्ध होने वाली है. इसी इंजेक्शन से इलाज करने के गुर सीखने के लिए जिले के दो चिकित्सकों को राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीच्यूट, पटना भेजा गया है. गुर सीखने जाने […]
बिहारशरीफ : कालाजार से पीडि़त लोगों को बेहतर और आधुनिक तरीके से अब चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जायेगी. इसके लिए एमबीसोम इंजेक्शन नालंदा जिले को उपलब्ध होने वाली है. इसी इंजेक्शन से इलाज करने के गुर सीखने के लिए जिले के दो चिकित्सकों को राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीच्यूट, पटना भेजा गया है. गुर सीखने जाने वाले चिकित्सकों में डा. शैलेंद्र कुमार और डा. प्रकाश शामिल हैं.
उक्त दोनों चिकित्सक उक्त स्वास्थ्य संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. ट्रेंड हो जाने के बाद उक्त चिकित्सक चिह्नित कालाजार के मरीजों को एमबीसोम इंजेक्शन से इलाज करेंगे. यह इंजेक्शन बहुत जल्द ही जिले को प्राप्त होने वाली है.उम्मीद है कि एक-दो दिनों में इंजेक्शन जिला कालाजार विभाग को उपलब्ध हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




