दूसरे दिन जिले में 121 लोगों की हुई जांच
Updated at : 07 Jun 2016 4:16 AM (IST)
विज्ञापन

बाराखुर्द में जांच कैंप स्थल पर हुई मरीजों की पहचान बिहारशरीफ : जिले के नूरसराय प्रखंड क्षेत्र में कालाजार के दो नये मरीज मिले हैं. नूरसराय प्रखंड के बाराखुर्द गांव में लगाये गये जांच कैंप में नये मरीज की पहचान की गयी. इन दिनों जिले में कालाजार के नये मरीजों की पहचान के लिए कालाजार […]
विज्ञापन
बाराखुर्द में जांच कैंप स्थल पर हुई मरीजों की पहचान
बिहारशरीफ : जिले के नूरसराय प्रखंड क्षेत्र में कालाजार के दो नये मरीज मिले हैं. नूरसराय प्रखंड के बाराखुर्द गांव में लगाये गये जांच कैंप में नये मरीज की पहचान की गयी. इन दिनों जिले में कालाजार के नये मरीजों की पहचान के लिए कालाजार खोज अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दूसरे दिन सोमवार को जिले में कुल 121 लोगों के ब्लड की जांच कैंप स्थलों पर की गयी. जिसमें से दो लोगों में कालाजार के मरीज होने की मेडिकल टीम ने पुष्टि की. चिंहित किये गये मरीज नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत बाराखुर्द गांव के रहने वाले हैं. चिहिंत मरीजों में एक पुरुष व एक महिला हैं.
जिले के नौ प्रखंडों में चलाया जा रहा अभियान
जिले के नौ प्रखंडों में पांच जून से कालाजार खोज अभियान चलाया जा रहा है. प्रत्येक दिन उक्त प्रखंडों के एक-एक जांच शिविर आयोजित किये जा रहे हैं.अभियान के दूसरे दिन गिरियक के सतौआ,नगरनौसा प्रखंड के भोभी,हरनौत पीएचसी के तेलमर,चंडी पीएचसी के बेलछी,हिलसा के रेड़ी,सदर प्रखंड के जोरारपुर व नूरसराय के बाराखुर्द में कैंप लगाये गये. इन कैंप में तैनात मेडिकल टीमों ने कालाजार के संदिग्ध मरीजों के ब्लड के नमूने लेकर कैंप स्थल पर ही किट से उसकी जांच की. जांच के दौरान नूरसराय के बाराखुर्द जांच कैंप में दो लोगों में कालाजार पॉजिटिव के मरीज पाये गये.
नये मरीजों की होगी पटना में कंफर्म जांच
नूरसराय के बाराखुर्द गांव में मिले कालाजार के दो नये मरीजों की पहचान होने के बाद नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी अलर्ट हो गये. चिहिंत नये मरीजों का पंजीयन कर लिया गया है.
सिविल सर्जन डाॅ सुबोध प्रसाद सिंह ने बताया कि नये मरीजों की कंफर्म जांच के लिए आरएमआरआइ,पटना रेफर किया गया है. कंफर्म रिपोर्ट के बाद चिकित्सा सेवा शुरू कर दी जायेगी.
जिले में पांच एवं छह जून तक 218 लोगों की जांच की जा चुकी है. जिसमें से मात्र दो लोगों में कालाजार बीमारी की पुष्टि हुई है.
आज से उपलब्ध हो जायेगी एमबीसोम इंजेक्शन
कालाजार के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग को एमबीसोम की सूई मंगलवार से उपलब्ध हो जाने की पूरी संभावना है. सिविल सर्जन डाॅ सिंह ने बताया कि इस इंजेक्शन से इलाज करने के गुर जिले के दो चिकित्सक आरएमआरआई,पटना में सीखेंगे. जिसमें डाॅ शैलेंद्र कुमार व डाॅ प्रकाश शामिल हैं. उक्त दोनों चिकित्सक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे.
ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद उक्त दोनों चिकित्सक कालाजार के मरीजों को बेहतर चिकित्सा एमबीसोम इंजेक्शन से करेंगे. एमबीसोम के एक इंजेक्शन लगाने से ही कालाजार बीमारी से रोगियों को निजात मिल जायेगी. यानी की बीमारी ठीक हो जायेगी. यह इंजेक्शन मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




