29 से छह लाख बच्चों को पिलायी जायेगी खुराक

Updated at : 19 May 2016 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
29 से छह लाख बच्चों को पिलायी जायेगी खुराक

बिहारशरीफ : आगामी 29 मई से जिले के छह लाख बच्चों को पोलियो बीमारी से बचाव के लिए पोलियोरोधी खुराक पिलायी जाएगी.यह अभियान जिलेभर में पांच दिनों तक सघन रूप से चलाया जाएगा. अभियान को सफल बनाने के लिए पीएचसी स्तर पर टीका कर्मियों, सेविकाओं,आशा,सुपरवाइजरों को ट्रेनिंग दी जा रही है. डब्लूएचओ के अरविंद पांडेय […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : आगामी 29 मई से जिले के छह लाख बच्चों को पोलियो बीमारी से बचाव के लिए पोलियोरोधी खुराक पिलायी जाएगी.यह अभियान जिलेभर में पांच दिनों तक सघन रूप से चलाया जाएगा. अभियान को सफल बनाने के लिए पीएचसी स्तर पर टीका कर्मियों, सेविकाओं,आशा,सुपरवाइजरों को ट्रेनिंग दी जा रही है.

डब्लूएचओ के अरविंद पांडेय ने बताया कि अभियान के दौरान शून्य से लेकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलायी जायेगी. घर से लेकर खेत खलिहानों तक बच्चों को खुराक पिलाने की व्यवस्था की गयी है. ताकि लक्ष्य के अनुरूप बच्चों को खुराक पिलायी जा सके. विभाग की योजना है कि खुराक पीने से एक भी बच्चा वंचित नहीं रह पाये. अभियान की प्रतिदिन निगरानी अधिकारियों द्वारा की जायेगी.

ताकि पता चल सके की अभियान सफल रूप से संचालित हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन