दो पोलिंग एजेंट भिड़े, जम कर हुआ बवाल

चंडी : मतदान खत्म होने के ठीक पहले एक प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट के द्वारा डाले गये वोट पर आपत्ति को लेकर माधोपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर के बूथ संख्या 41 और 42 पर जम कर बवाल हुआ. दोनों प्रत्याशी के समर्थक जम कर हंगामा करने लगे. लगभग एक घंटे तक बवाल बचा रहा. […]
चंडी : मतदान खत्म होने के ठीक पहले एक प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट के द्वारा डाले गये वोट पर आपत्ति को लेकर माधोपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर के बूथ संख्या 41 और 42 पर जम कर बवाल हुआ. दोनों प्रत्याशी के समर्थक जम कर हंगामा करने लगे.
लगभग एक घंटे तक बवाल बचा रहा. पुलिस प्रशासन को सूचना मिलते ही राजगीर एसडीपीओ हिलसा एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती,एसडीओ अजीत कुमार सिंह, मोबाइल टाइगर की टीम दंगा नियंत्रण वाहन बूथ पर पहुंची. पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर जम कर लाठियां भांजी. बाद में पुलिस के सख्त पहरे में वैलेट बॉक्स को सील कर वज्रगृह की ओर रवाना कर दिया गया है. इस मामले को लेकर दोनों गुटों में तनाव बना हुआ है. यहां पहले भी आपसी रंजिश में हत्याएं हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




