बरसात के पूर्व बनकर तैयार हो जायेगा चेकडैम

Updated at : 18 May 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
बरसात के पूर्व बनकर तैयार हो जायेगा चेकडैम

निर्माण स्थल का डीडीसी ने किया निरीक्षण बिहारशरीफ : सूखे से राहत दिलाने व बरसात के पानी को संरक्षित करने के लिए जिले में चेकडैम बनाया जा रहा है. मिशन मोड़ में चेकडैम को धरातल पर उतारा जा रहा है. जिला विकास अभिकरण के इंजीनियरों के सहयोग से जिले के नदी, पैन ,नहरों व चेकडैम […]

विज्ञापन

निर्माण स्थल का डीडीसी ने किया निरीक्षण

बिहारशरीफ : सूखे से राहत दिलाने व बरसात के पानी को संरक्षित करने के लिए जिले में चेकडैम बनाया जा रहा है. मिशन मोड़ में चेकडैम को धरातल पर उतारा जा रहा है. जिला विकास अभिकरण के इंजीनियरों के सहयोग से जिले के नदी, पैन ,नहरों व चेकडैम पर काम किया जा रहा है. बरसात के पूर्व जिले में 15 चेकडैम बनकर तैयार हो जायेंगे. मंगलवार को डीडीसी कुंदन कुमार ने मकनपुर के पास बनने वाले चेेकडैम का निरीक्षण किया.
उन्होंने कहा कि मिशन मोड़ में कार्य हो रहा है. हल्की बारिश में जिले की नदियों में जहां उफान आने से फसलों को नुकसान उठाना पड़ता है. वहीं नदी के पानी का ठहराव नहीं होने से सुखाड़ का सामना लोगों को करना पड़ता है. नदी, आहर व नहरों के सूख जाने से फसल भी नष्ट हो जाया करती हैै. वहीं जमीनी जलस्तर भी नीचे चला जाता है. जिले के कई भागों में जलस्तर इतना नीचे चला जाता है कि पीने के पानी के लिए लोगों को परेशानी होती है. इसके बनने से उसके आसपास के एरिया में जलस्तर बरकरार रहने की संभावना है. डीआरडीए के सहायक अभियंता विनोद कुमार सिन्हा बताते हैं कि स्थल और उसके पानी के स्तर के अनुसार चेकडैम का प्लान बनाया गया है. इसी अनुरूप मॉडल भी बनाये गये हैं.
इन स्थलों पर बनाये जा रहे चेकडैम: बिहारशरीफ के नकटपुरा के पास, अस्थावां के ओदा के पास, नूरसराय के जगदीशपुर, मकनपुर, तियारी, गोनावां, धोस्तरावां, पिलीच, कछियावां, बेरथु, मंडाछ, मोहनचक, जैतपर.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन