घटिया खाना में सुधार लाएं

Updated at : 17 May 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
घटिया खाना में सुधार लाएं

जायजा. स्कूलों में पुस्तक नहीं वितरित करनेवाले शिक्षक नपेंगे स्कूलों में नामांकन के दौरान नाजायज राशि किसी भी हाल में नहीं ली जाय. शिकायत मिलने पर संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ ही उस प्रखंड के बीइओ पर भी कार्रवायी की जायेगी. क्लास रूम बनाने के कार्य की धीमी प्रगति देखकर डीएम ने गहरी नाराजगी […]

विज्ञापन

जायजा. स्कूलों में पुस्तक नहीं वितरित करनेवाले शिक्षक नपेंगे

स्कूलों में नामांकन के दौरान नाजायज राशि किसी भी हाल में नहीं ली जाय. शिकायत मिलने पर संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ ही उस प्रखंड के बीइओ पर भी कार्रवायी की जायेगी. क्लास रूम बनाने के कार्य की धीमी प्रगति देखकर डीएम ने गहरी नाराजगी प्रकट की.
पैसा निकासी के बाद भी क्लास रूम नहीं बनाने वाले तीन एचएम पर होगी प्राथमिकी दर्ज
व्हाट्सएप ग्रुप बना कर एमडीएम की रिपोर्ट करें एचएम
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में तल्ख दिखे डीएम के तेवर
कहा-कार्य में सुधार लायें, वरना कार्रवायी के लिए तेयार रहें अधिकारी
बिहारशरीफ : समाहरणालय स्थित हरदेव भवन में शिक्षा विभाग की बुलायी गयी समीक्षा बैठक में जिलापदाधिकारी डॉ त्यागराजन के तेवल तल्ख दिखे. उन्होंने अधिकारियों को हड़काते हुए कहा कि स्कूलों में नामांकन के दौरान नाजायज राशि किसी भी हाल में नहीं लिया जाय. ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ ही उस प्रखंड के बीइओ पर भी कार्रवायी की जायेगी. क्लास रूम बनाने के कार्य की धीमी प्रगति देखकर डीएम ने गहरी नाराजगी प्रकट की.
पैसा निकासी कर लिये जाने के बाद भी क्लास रूम नहीं बनाने के आरोप में मध्य विद्यालय छिदी,सादिकपुर,मोबारकपुर, संदलपुर के प्रधानाध्यापकों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया. इन विद्यालयों को पूर्व में ही इस संबंध में नोटिस दिया गया था. डीएम ने ऐसे विद्यालयों की लिस्ट बनाकर उन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया.
पुस्तक वितरण न करनेवाले शिक्षक को हटाने का आदेश :
स्कूलों में पुस्तक वितरण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में एक लाख अंठावन हजार दो सौ चौरासी पुस्तकें मिली थी. पुस्तक वितरण में करायपरशुराय व नगरनौसा प्रखंड फिसड्डी साबित हो रहा है. थरथरी प्रखंड के छरियारी विद्यालय से पुस्तक वितरण की रिपोर्ट नहीं मिलने पर डीएम ने उस विद्यालय के शिक्षक पर कार्रवायी करते हुये उसे हटाने का निर्देश दिया. डीएम ने क हा कि पुस्तक वितरण में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी.
जिस प्रखंड से पुस्तक वितरण की रिपोर्ट नहीं आयी है, उसे शून्य मानकर वेसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन बंद करने का आदेश दिया.स्कूलों में चलाये जा रहे एमडीएम योजना की निरंतर जांच करने का डीएम ने निर्देश देते हुये कहा कि इसमें लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने स्कूलों के प्रधानों को निर्देश दिया कि व्हाट्सएप गु्रप पर नियमित रूप से रिपोर्ट भेजे. जिन स्कूलों के प्रधानों ने व्हाट्सएप ग्रुप नहीं बनाया है.
उन्हें एक सप्ताह के अंदर यह गु्रप बना लेने का आदेश दिया. डीएम ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मिड डे मिल बंद नहीं होना चाहिये. उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो डालने का भी निर्देश दिया. इस बैठक में डीपीओ स्थापना, सभी बीइओ आदि मौजूद थे.
कस्तूरबा विद्यालयों में घटिया खाना की शिकायत:
जिला पदाधिकारी ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालयों से अक्सर घटिया खाना मिलने की शिकायत मिलने पर नाराजगी जताते हुये कहा कि कस्तूरबा की बच्चियों को दाल के नाम पर पीले रंग का पानी परोसा जा रहा है. उन्होंने इसमें सुधार लाने का निर्देश देते हुये कहा कि हर महीने इस संबंध में जिला की रिपोर्ट भेजी जाये.उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह कम से कम दस स्कूलों का रिपोर्ट अवश्य भेजने का आदेश दिया.उत्प्रेरण केंद्रों के निर्माण में विलंब पर भी उन्होंने नाराजगी प्रकट की. हिलसा अनुमंडल में 14 उत्पे्ररण केंद्र का निर्माण नहीं होने पर इसे पंचायत चुनाव के बाद हर हाल में पूरा कराने का आदेश अधिकारियों को दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन