लोगों में जागरूकता लाने के लिए कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित

Updated at : 13 May 2016 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों में जागरूकता लाने के लिए कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित

बिहारशरीफ : मानव को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बहुत ही जरूरी है. जब लोग सजग होकर सफाई पर ध्यान देंगे तो निश्चित रूप से लोग स्वस्थ रह पायेंगे. यह बातें पावर ग्रिड बिहारशरीफ उपकेन्द्र की ओर से चलाये गये स्वचछता पखवारे कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने कहीं. बिहारशरीफ उपकेंद्र के सहायक […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : मानव को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बहुत ही जरूरी है. जब लोग सजग होकर सफाई पर ध्यान देंगे तो निश्चित रूप से लोग स्वस्थ रह पायेंगे. यह बातें पावर ग्रिड बिहारशरीफ उपकेन्द्र की ओर से चलाये गये स्वचछता पखवारे कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने कहीं. बिहारशरीफ उपकेंद्र के सहायक महाप्रबंधक एसके सिंह ने बताया कि गत एक मई से लेकर 12 मई तक जिले के पावापुरी हॉल्ट,पावरग्रिड कैंपस,सुभाष पार्क,सोहसराय थाना व नालंदा समाहरणालय के पास नुक्कड़ नाटक आयोजित की गयी.

इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. लोगों से कहा गया कि घरों व उसके आसपास हरगिज गंदगी नहीं फैलने दें. गंदगी से वातावरण दूषित हो जाता है. इसलिए लोग गंदगी से तौबा करें. सफाई पर बराबर ध्यान दें. श्री सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सफाई बहुत ही जरूरी है. खाना खाने के पहले लोग अपने हाथों की अच्छी तरह से सफाई करें. इसी प्रकार बच्चों को खाना खिलाने के पहले उसके हाथों की सफाई करें.

घरों के पास जलजमाव भी नहीं होने दें. जहां सफाई होगी वहां पर हरगिज बीमारी नहीं होगी. इसलिए बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता व सफाई अतिआवश्यक है. कार्यक्रम में कुमार निखिल,कमाल अहमद ,सतीश शंकर,रामशंकर सिंह,रंजीत कुमार,आदि लोगों ने सक्रिय भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन