राजबल्लभ समेत अन्य आरोपितों की कोर्ट में पेशी

Updated at : 03 Apr 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
राजबल्लभ समेत अन्य आरोपितों की कोर्ट में पेशी

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल एडीजे रश्मि शिखा के कोर्ट में चर्चित नाबालिग छात्रा दुष्कर्म कांड के आरोपी नवादा विधायक राजबल्लभ तथा अन्य आरोपियों राधा देवी, सुलेखा देवी, छोटी देवी, टुसी देवी व संदीप सुमन की पेशी की गयी. ज्ञात हो कि 06 फरवरी को नवादा जिले के मुफस्सिल थाना के तहत इंग्लिश […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल एडीजे रश्मि शिखा के कोर्ट में चर्चित नाबालिग छात्रा दुष्कर्म कांड के आरोपी नवादा विधायक राजबल्लभ तथा अन्य आरोपियों राधा देवी, सुलेखा देवी, छोटी देवी, टुसी देवी व संदीप सुमन की पेशी की गयी. ज्ञात हो कि 06 फरवरी को नवादा जिले के मुफस्सिल थाना के तहत इंग्लिश पर स्थित विधायक आवास में धोखे से पार्टी के नाम पर नाबालिग छात्रा को लेकर जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था.

सुलेखा सहित उसकी मां, पुत्री, मौसेरी बहन व दामाद इस षडयंत्र में शामिल थे. घटना के 20 दिनों के बाद पुलिस ने अथक प्रयास के बाद हिलसा के खड्डी गांव से सुलेखा, राधा, छोटी व टुसी को गिरफ्तार किया था. जबकि संदीप सुमन को पहले ही 19 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था. संदीप की जमानत अरजी भी कोर्ट द्वारा खाजिर कर दी गयी है. जबकि विधायक राजबल्लभ ने एक माह बाद 10 मार्च को स्वयं कोर्ट में सरेंडर किया था.

जबकि इस कोअर् ने आरोपी विधायक की अग्रिम जमानत 19 फरवरी को खाजिर कर दी थी तथा कुर्की जब्ती में आदेश दिये थे जिसके तहत तीन आवासों की कुर्की जब्ती भी की गयी थी. अब तक सभी विचाराधीन कैदी है. पुलिस ने कोर्ट में शीघ्र आरोप पत्र दाखिल करने का दावा करने के बावजूद अब तक दाखिल नहीं कर पायी है. इन सभी आरोपियों की अगली पेशी इसी कोर्ट में 16 अप्रैल को होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन