सूरत में बिजनेसमैन को लूटने वाला गिरफ्तार
Updated at : 30 Mar 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : गुजरात के बिजनेसमैन से करोड़ों की लूट करनेवाले एक अपराधी को सिलाव थाने के गोरमा गांव से गिरफ्तार किया गया़ उसकी पहचान गोरमा गांव निवासी दशरथ राउत के 28 वर्षीय पुत्र प्रवीण उर्फ दीपक के रूप में की गयी है. प्रवीण 15 वर्ष पूर्व अपने मां-बाप व भाई के साथ सूरत गया था. […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : गुजरात के बिजनेसमैन से करोड़ों की लूट करनेवाले एक अपराधी को सिलाव थाने के गोरमा गांव से गिरफ्तार किया गया़ उसकी पहचान गोरमा गांव निवासी दशरथ राउत के 28 वर्षीय पुत्र प्रवीण उर्फ दीपक के रूप में की गयी है. प्रवीण 15 वर्ष पूर्व अपने मां-बाप व भाई के साथ सूरत गया था.
वहां उसके पिता अपने बड़े दो पुत्रों के साथ एक कपड़े की मिल में मजदूरी करते थे. उस वक्त प्रवीण की उम्र बमुश्किल 13 वर्ष की थी. करीब दो वर्षों बाद प्रवीण छोटे-मोटे अपराध में लिप्त हो गया और देखते-ही-देखते अपना एक गैंग खड़ा कर बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया. इसके गैंग में बिहार के कई और युवकों के नाम गुजरात पुलिस के संज्ञान में आये हैं, जो कभी मेहनत-मजदूरी के लिए सूरत गये थे.
प्रवीण के गैंग में बंगाल व ओड़िशा के भी कई युवक शामिल हैं. पांच दिन पूर्व सूरत के नामचीन बिजनेसमैन से एक करोड़ की रंगदारी प्रवीण ने मांगी थी और नहीं देने पर बेटे का अपहरण करने की धमकी दी थी. इस मामले में प्रवीण के गैंग के चार दूसरे अपराधियों की गिरफ्तारी गुजरात पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




