हथियार के साथ एक गिरफ्तार, पूछताछ

Updated at : 18 Mar 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ एक गिरफ्तार, पूछताछ

गिरफ्तार अभियुक्त के साथ नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष व राजगीर एसडीपीओ संजय कुमार . बिहारशरीफ : नक्सली विचारधारा को प्राथमिकता देने वाले एक कुख्यात को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसकी गिरफ्तारी राजगीर थाना क्षेत्र के मार्क्सवादी नगर से गुरुवार की सुबह की गयी. विधिवत तलाशी के दौरान इसके पास से एक […]

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त के साथ नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष व राजगीर एसडीपीओ संजय कुमार .

बिहारशरीफ : नक्सली विचारधारा को प्राथमिकता देने वाले एक कुख्यात को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसकी गिरफ्तारी राजगीर थाना क्षेत्र के मार्क्सवादी नगर से गुरुवार की सुबह की गयी. विधिवत तलाशी के दौरान इसके पास से एक देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.
उक्त बातों की जानकारी नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र राजवंशी के पुत्र अरविंद राजवंशी के रूप में की गयी है. एसपी ने बताया कि पिछले दो मार्च को राजगीर थाना क्षेत्र के किला मैदान के पास एक छात्र को गोली मार कर उसकी बाइक को लूट लिया गया था.
उक्त घटना में गिरफ्तार अभियुक्त की पूरी भूमिका रही थी. घटना के 24 घंटे की भीतर राजगीर एसडीपीओ संजय कुमार व राजगीर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष उदय शंकर ने लूटी गयी बाइक को पटना जिले के दनियावां बाजार से बरामद कर लिया था.गिरफ्तारी को लेकर पुलिस काफी प्रयासरत थी.
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त इससे पूर्व भी कई बड़े अपराधों में जेल जा चुका है. एसपी ने बताया कि विशेष जानकारी के बाद यह बात सामने आयी है कि गिरफ्तार अरविंद राजवंशी नक्सली गतिविधियों में अपनी संलिप्तता रखता था.इसके द्वारा फिरौती के लिए अपहरण,राजगीर में घटी एक बस लूट कांड सहित कई गंभीर अपराध किये गये हैं.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इसके खिलाफ राजगीर थाना कांड संख्या 83/05,06/01,व 38/16 दर्ज है.पुलिस इसके संबंध में और जानकारियां लेने में जुटी है. एसपी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी को लेकर राजगीर एसडीपीओ संजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था.टीम में राजगीर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष उदय शंकर,पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश मालाकार व हृदया प्रसाद की मुख्य भूमिका रही.गिरफ्तारी के बाद हुई विशेष पूछताछ में इसने कई अहम जानकारियां पुलिस को उपलब्ध करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन