व्यावसायिक लोन से पहले ट्रेड लाइसेंस जरूरी

Updated at : 16 Mar 2016 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
व्यावसायिक लोन से पहले ट्रेड लाइसेंस जरूरी

नगर आयुक्त ने एलडीएम को लिखा पत्र बिहारशरीफ : अगर आप व्यवसाय करने के लिए लोन लेना चाह रहे हैं, तो ट्रेड लाइसेंस देना होगा. इसके बाद ही बैंक में लोन के लिए आवेदन दे सकते हैं. बिहारशरीफ क्षेत्र में नगर निगम ने यह नियम लागू कर दिया है. व्यवसाय करनेवाले को लोन लेने से […]

विज्ञापन

नगर आयुक्त ने एलडीएम को लिखा पत्र

बिहारशरीफ : अगर आप व्यवसाय करने के लिए लोन लेना चाह रहे हैं, तो ट्रेड लाइसेंस देना होगा. इसके बाद ही बैंक में लोन के लिए आवेदन दे सकते हैं. बिहारशरीफ क्षेत्र में नगर निगम ने यह नियम लागू कर दिया है. व्यवसाय करनेवाले को लोन लेने से पहले नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है. नगर आयुुक्त कौशल कुमार ने लीड बैंक मैनेजर को इसके लिए पत्र लिखा है. एडीएम के जरिये उक्त आदेश को सभी बैंक मैनेेजरों को भी भेजा जायेगा.
पत्र में कहा गया है कि ट्रेड लाइसेंस आवश्यक कागज में शामिल रहने पर ही लोन स्वीकृत की जाये, ताकि नगर निगम के नियमों का पालन हो सके.
नगर निगम द्वारा इन दिनों ट्रेड लाइसेंस के लिए अभियान चलाया जा रहा है. हर व्यवसायी को ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है. दस लाख से नीचे के व्यवसायी को हर साल एक हजार रुपये देना होगा. इससे ऊपर का रोजगार करनेवालों को हर साल 25 सौ रुपये देना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन