स्वास्थ्य कर्मियों ने की भूख हड़ताल

Updated at : 15 Mar 2016 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों ने की भूख हड़ताल

विरोध. सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष बैठे हड़ताल पर कर्मियों ने सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल की. एकजुटता के साथ स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन आवाज बुलंद की. बिहारशरीफ : विभिन्न मांगों की पूर्ति को लेकर जिले के स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल […]

विज्ञापन
विरोध. सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष बैठे हड़ताल पर
कर्मियों ने सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल की. एकजुटता के साथ स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन आवाज बुलंद की.
बिहारशरीफ : विभिन्न मांगों की पूर्ति को लेकर जिले के स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की. कर्मियों ने सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल की.
एकजुटता के साथ स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन आवाज बुलंद की. स्वास्थ्यकर्मियों ने बिहार राज्य स्वास्थ्य जन संघ के बैनर तले भूख हड़ताल एवं धरना कार्यक्रम आयोजित किये. संघ के जिला मंत्री संजय कुमार ने कहा कि सरकार कर्मियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर पूर्ति कर. कर्मियों के हित में कदम उठाये. कर्मी अपनी सेवा सदैव सेवा भावना से करते रहे हैं.
संविदा कर्मियों की सेवा हो स्थायी: संविदा पर बहाल सभी कर्मियों की सेवा अविलंब स्थायी सरकार करे. बकाये मानदेय का भुगतान किया जाये. कर्मियों को समय पर प्रोन्नति का लाभ मिले.
इसके लिए वरीयता के अनुसार कर्मियों को प्रोन्नति देने की दिशा में सरकार द्वारा कदम उठाया जाये. जिला मंत्री ने कहा कि कर्मी अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए बराबर एकजुटता के साथ अपनी आवाज को बुलंद करते रहेंगे. इस अवसर पर प्रहलाद शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन करने में कर्मी बराबर तत्परता के साथ लगे रहते हैं. जिस तत्परता के साथ कर्मी काम करते हैं, उसी के अनुरूप कर्मियों को लाभ देने की दिशा में सरकार ठोस कदम उठाये. ममता,कुरियर,आशा,एंबुलेंस कर्मियों व डाटा डंट्री ऑपरेटर को ठेका प्रथा से मुक्त किया जाये.
वरीयता के आधार प्रधान लिपिक की हो पदस्थापना:जिला मंत्री सुभाष ठाकुर ने कहा कि प्रतिवर्ष चतुर्थवर्गीय कर्मियों को तृतीय वर्ग में प्रोन्नति वरीयता के आधार पर क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रधान लिपिकों की पदस्थापना जनवरी व जुलाई माह में कर्मियों को एमए सीपी को लाभ देने का प्रावधान सरकार ने की है. लेकिन जिलास्तरीय विभागीय पदाधिकारियों द्वारा आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है.
सिविल सर्जन को सौंपा मांग पत्र: हड़ताली कर्मियों की ओर संघ ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सिविल सर्जन को सौंपा. मांगपत्र में शिष्टमंडल ने कहा है कि नूरसराय अस्पताल के सेवानिवृत कर्मियों को सेवांत लाभ समय पर नहीं मिलता है. इसी तरह गिरियक पीएचसी में महिला कर्मियों को अवकाश लेने में परेशानी उठानी पड़ती है.
जिला मंत्री ने उक्त अस्पतालों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों ने खिलाफ कार्रवाई की मांग की. हड़ताल धरना सभा को राजेश कुमार,उषा कुमारी,प्रेमलता कुमारी,ओंकारनाथ,बृजनंदन प्रसाद,बीरेश कुमार,नागमणि यादव, पार्वती कुमारी,मालती देवी, कुमार गौतम अरुण ,कौशलेंद्र कुमार, ज्योत्सना कुमारी, प्रतिमा कुमारी,सरोज कुमारी,विमला कुमारी आदि ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन