प्रभात खबर ने रैनबसेरों का लिया जायजा, शहर में तीन रैनबसेरे, एक में लगा था ताला, दो मिले खाली
Updated at : 07 Jan 2020 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : कड़ाके की ठंड के बीच शहरी क्षेत्र के आश्रय विहीन लोगों के ठहरने की व्यवस्था के लिए बने रैन बसेरों का प्रभात खबर की टीम ने रविवार को जायजा लिया. टीम शाम 7:10 बजे रामचंद्रपुर बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा पहुंची, मुख्य गेट पर ताला लगा मिला. रैन बसेरा तो भव्य बना हुआ […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : कड़ाके की ठंड के बीच शहरी क्षेत्र के आश्रय विहीन लोगों के ठहरने की व्यवस्था के लिए बने रैन बसेरों का प्रभात खबर की टीम ने रविवार को जायजा लिया. टीम शाम 7:10 बजे रामचंद्रपुर बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा पहुंची, मुख्य गेट पर ताला लगा मिला. रैन बसेरा तो भव्य बना हुआ है. गेट के सामने यात्री बस हमेशा लगी रहती है. रैन बसेरा के पास खड़े रांची जाने वाले यात्री महेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह बसेरा कभी खुलता नहीं है.
वहीं रिक्शाचालक तनवीर ने कहा कि रैन बसेरा के नहीं खुलने से रिक्शा पर ही सो लेते हैं. रातें कट जाती हैं. इसके बाद टीम कारगिल चौक स्थित रैन बसेरा पर 7:35 में पहुंची. जहां खुला हुआ तो था, लेकिन नीचे फ्लोर के पहले कमरे में मजदूरों का बेड तथा दूसरे कमरे में सभी दस बेडों पर संचालक का कब्जा. वहीं दूसरे फ्लोर के दोनों कमरे में पुलिस रह रही थी.
पूछने पर पुलिस व मजदूर ने बताया कि कई महीनों से हमलोग ही रहते हैं. कोई भी ठहरने नहीं आता है. इसके बाद प्रभात खबर की टीम रात्रि 8:20 में महलपर स्थित रैन बसेरा पहुंची. जहां बसेरा तो खुला हुआ था, उसमें सिर्फ संचालक ही थे. पूछने पर बताया गया कि रात में ठहरने के लिए कोई नहीं आता है.
यहां पर बेड और कंबल की पूरी व्यवस्था है. कई महीनों से कोई भी आश्रय विहीन लोग ठहरने के लिए नहीं आये हैं.
7:10 बजे संध्या रामचंद्रपुर बस स्टैंड परिसर रैन बसेरा में लगा ताला
7:35 शहर में नगर निगम ने बनाये हैं तीन रैनबसेरे
8:20 बजे संध्या महलपर स्थित रैन बसेरा मिला खाली
रामचंद्रपुर बस स्टैंड परिसर
कारगिल बस स्टैंड परिसर
महल पर रैनबसेरों की स्थिति
तीनों रैन बसेरा की स्थिति काफी अच्छी है. उसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं. पेयजल, बिजली सहित अन्य सुविधा
ठहरने की प्रक्रिया और शुल्क
कोई भी शहरी आश्रय विहीन आकर ठहर सकता है.
रजिस्टर में नाम दर्ज कराकर रह सकता है.
प्रति व्यक्ति प्रति बेड प्रति रात शुल्क 30 रुपये है.
बेड और कंबल का कोई शुल्क नहीं
क्या कहते हैं अधिकारी
कारगिल बस स्टैंड परिसर स्थित रैन बसेरा में पुलिस रहती है. उसे खाली कराने के लिए एसपी साहेब को पत्र दिया गया है. वहीं महलपर स्थित रैन बसेरा में कोई ठहरने नहीं आता है. जबकि रामचंद्रपुर बस स्टैंड परिसर स्थित रैन बसेरा में ताला लगा हुआ है. जल्द ही ताला खोलने का आदेश दिया जायेगा. इसे किस स्थिति में बंद किया गया है. इसकी जांच करायी जायेगी.
सौरभ जोरेवाल, नगर आयुक्त, नगर निगम, बिहारशरीफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




