परिवहन मेले में 30 लाभुकों को मिला वाहन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बिहारशरीफ/चंडी : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लाभुकों को सुगमता पूर्वक वाहन क्रय करने के लिये जिला परिवहन विभाग ने चंडी प्रखंड परिसर में परिवहन मेले का आयोजन किया, जिसमें डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रूप से 30 लाभुकों को वाहन क्रय की स्वीकृति मिली. इस मौके पर डीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि गांवों […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ/चंडी : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लाभुकों को सुगमता पूर्वक वाहन क्रय करने के लिये जिला परिवहन विभाग ने चंडी प्रखंड परिसर में परिवहन मेले का आयोजन किया, जिसमें डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रूप से 30 लाभुकों को वाहन क्रय की स्वीकृति मिली.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस मौके पर डीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि गांवों में अभी भी यातायात की सुविधा नहीं है. सड़कें उपलब्ध है, लेकिन ग्रामीणों को बाजार आने-जाने में वाहन की कमी होने से काफी परेशानी होती है. सरकार के इस पहल पर ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा. साथ ही बेरोजगारी की समस्या भी दूर होगी.
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार ने कहा कि वाहन चलाने वाले लोग वैध ड्राइविंग लाइसेंस बना लें. ट्रैफिक नियम का पालन अवश्य करें. वहीं, जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में 30 लाभुकों के द्वारा वाहन क्रय किया गया. इस मेला में लाभुकों को फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है, ताकि लाभुकों को वाहन क्रय में धन के अभाव में दिक्कत न हो.
लाभुकों द्वारा क्रय किये गये वाहनों का निबंधन की कार्रवाई भी की गयी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रखंड में परिवहन मेला का आयोजन कर लाभुकों को वाहन क्रय करने की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इस योजना में लाभुकों को इ-रिक्शा एवं ऑटो के क्रय के लिए सुविधा है. मौके पर ही अनुदान की राशि उपलब्ध करा दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन